ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Update: नकुल धुल की वजह से आपस में भिड़े घरवाले, आसिफ और लव के बीच हुई तीखी नोकझोक Pope Leo Lung Cancer News: पोप लियो को फेफड़े का कैंसर डिटेक्ट, वेटिकन ने दी जानकारी; 20 अक्टूबर तक ... Saurabh Rajput Murder Case Verdict: मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, जिला जज की अदालत ने सुनाया बड़ा फ... UPI MDR Charges Deferred 2026: दिवाली 2026 तक टला UPI पर MDR लगाने का फैसला, फिनटेक शेयरों में लौटी ... Truecaller Privacy Guide: ट्रु कॉलर से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानिए अकाउंट डीएक्टिवेट करने और ... Durga Ashtami 2026: शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर क्यों लगाया जाता है पूरी, हलवा और चने का विशेष भो... Prostate Cancer Awareness Survey: देश के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर को लेकर जागरूकता की कमी, 60% से... Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी वित्तीय अनियमितता मामले में ईडी का शिकंजा, 416 करोड़ के अंतर पर नया... Bihar Economy & Mining: रोहतास, गया और जमुई में मिलेंगे दुर्लभ खनिज? 21 हजार करोड़ के राजस्व और लाखो... Patna NEET Girl Death Investigation: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अदालत सख्त, 68 सवालों की सूची के सा...
देश

740 करोड़ के घोटाले में शिविंदर और मालविंदर सिंह गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वीरवार को दवा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह व अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डीसीपी वर्षा शर्मा की टीम ने की। यह गिरफ्तारी 740 करोड़ रुपए के घोटाले से संबंधित मामले में की गई है। आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई 27 मार्च 2019 को दर्ज हुई एफआईआर पर हुई।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने शिविंदर के अतिरिक्त सुनील गोधवानी, कवि अरोड़ा और अनिल सक्सेना को गिरफ्तार किया है। दरअसल, रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के मनप्रीत सिंह सूरी ने रैनबैक्सी के मालविंदर सिंह, शिविंदर सिंह, सुनील आदि पर धोखाधड़ी कर कंपनी की वित्तीय हालत खराब करने का आरोप लगाया था।  जिस वक्त गड़बड़झाला हुआ, उस वक्त शिविंदर सिंह रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रमोटर रहे, वहीं सुनील गोधवानी इसके चेयरमैन थे। कुल 2,397 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था।

सूत्र बताते हैं कि इस मामले में बीते अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय की टीम रैनबैक्सी के पूर्व सीईओ मालविंदर सिंह और शिविंदर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है। इस बीच मालविंदर को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। शिविंदर रेलीगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड के प्रमोटर हैं। इसमें रेलीगेयर फिनवेस्ट की 85 फीसदी हिस्सेदारी है। गोधवानी रेलीगेयर एंटरप्राइजेज के सी.एम.डी. बने रहे। इसी दौरान अरोड़ा और सक्सेना भी रेलीगेयर एंटरप्राइजेज और रेलीगेयर फिनवेस्ट में महत्वपूर्ण पदों पर बने रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button