ब्रेकिंग
Kerala Politics: मुख्यमंत्री सतीशन और पीएम मोदी की बैठक; राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र से मदद पर र... Supreme Court Update: कानून के छात्रों की उपस्थिति पर SC का बड़ा फैसला; हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक Gurmeet Ram Rahim Parole: 16वीं बार जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम; 30 दिन की पैरोल पर मचा सियासी बव... Amit Shah in Rajasthan: सीमा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; BSF जवानों के साहस और बलिदान को गृह मंत्री ने... Akhilesh Yadav Press Conference: यूपी में 'फर्जी एनकाउंटर' को लेकर अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला Khagaria Encounter: बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दिन ढे... Bulandshahr Double Murder: ससुर-बहू के अवैध संबंधों ने बिगाड़ा परिवार; बेटे ने पिता और पत्नी को उतार... Gurugram Crime News: लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या; शव बाथरूम में मिला, आरोपी... Rajasthan Heatwave Alert: गर्मी के चलते राजस्थान सरकार का बड़ा फरमान; दोपहर में जानवरों से काम लेने प... Ramgarh Crime News: राहुल दुबे गैंग का बड़ा खुलासा; पतरातू में बड़ी वारदात की योजना बनाते 6 अपराधी गिर...
देश

चेन्नई पहुंचे PM मोदी, महाबलीपुरम में चीन के राष्ट्रपति से शी करेंगे मुलाकात

मामल्लापुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक वार्ता करने के लिए शुक्रवार दोपहर को चेन्नई पहुंचे और वहां से महाबलीपुरम के लिए रवाना हो गए। यहां पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। समुद्र किनारे स्थित इस प्राचीन नगर में सातवीं सदी के शोर मंदिर परिसर में मोदी शी के साथ बैठेंगे। वे कश्मीर मुद्दे पर भारत और चीन की कड़ी बयानबाजी से तनावपूर्ण हुए द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।

शी के शुक्रवार शाम करीब 5 बजे यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राज्य एवं केंद्र सरकार की एजेंसियां इस तटीय शहर में बैठक की पूरे जोर शोर से तैयारियां कर रही हैं। इस शहर का चीन के फुजियांग प्रांत से मजबूत ऐतिहासिक संबंध रहा है।

सीमा सुरक्षा और आतंकवाद पर चर्चा
मोदी-शी सीमा सुरक्षा और आतंकवाद समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे लेकिन कश्मीर और आर्टिकल 370 पर कोई बात नहीं होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि भारत का यह लगातार एवं स्पष्ट रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर देश का अभिन्न हिस्सा है और चीन इस संबंध में नई दिल्ली के रुख से भलीभांति अवगत है। सरकारी सूत्रों ने यह भी कहा कि इस मामले पर बातचीत का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि यह भारत का संप्रभु मामला है लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि यदि शी कोई सवाल पूछते हैं तो मोदी उन्हें जानकारी देंगे।

सूत्रों ने कहा कि दक्षिण भारत के इस प्राचीन तटीय शहर में यह शिखर वार्ता चीन के अमेरिका के साथ कारोबारी संबंधों में बढ़ती दरार की पृष्ठभूमि में होगी। दोनों नेता व्यापार और कारोबारी संबंधों के विस्तार के तरीकों पर बात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बातचीत में राजनीतिक संबंधों, व्यापार तथा करीब 3500 किलोमीटर लंबी चीन-भारत सीमा पर शांति बनाए रखने पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। मोदी और शी के बीच पहली अनौपचारिक शिखर वार्ता चीन के वुहान में 2018 में हुई थी। वहीं, उसके कुछ महीने पहले ही डोकलाम में दोनों देशों की सेनाओं के बीच 73 दिनों तक गतिरोध रहा था।

शी के दो दिवसीय भारत दौरे के कार्यक्रम पर एक नजर
शुक्रवार का कार्यक्रम

  • चीन के राष्ट्रपति शी जिंगपिंग शुक्रवार को दोपहर 2:10 बजे यहां के अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इस दौरे के दौरान जिनपिंग यहां से लगभग 55 किलोमीटर दूर महाबलिपुरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अनौपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिनपिंग दोपहर करीब 2:10 हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जहां स्वागत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह आईटीसी ग्रांड चोला होटल रवाना हो जाएंगे।
  • शाम 4 बजे वह महाबलिपुरम के लिए रवाना होंगे।
  • जिनपिंग शाम 5 बजे तीन ऐतिहासिक धरोहरों अर्जुन पेनांस, पांच रथ और यूनिस्को की विश्व विरासतों में शामिल शोर मंदिर देखने जाएंगे।
  • वह शाम 6 बजे शोर में कलाक्षेत्र की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • होटल रवाना होंगे से पहले वह शाम 7: 45 बजे मोदी की ओर से उनके सम्मान में दिए गए भोज में शामिल होंगे।

शनिवार का कार्यक्रम

  • जिनपिंग शनिवार को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर ताज फिशरमैन कोव रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां वह और मोदी सुबह 10 बजे तक बातचीत करेंगे।
  • इसके बाद जिनपिंग 10 बजकर 50 मिनट पर मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। वह मोदी द्वारा उनके सम्मान में दिए गए भोज में शामिल होंगे।
  • जिनपिंग शनिवार को दोपहर 12: 45 बजे हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे
  • दोपहर 1:30 बजे चीन के लिए रवाना हो जाएंगे।

अभेद्य किले में तबदील मामल्लापुरम
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के नजदीक तटीय शहर मामल्लापुरम को अभेद्य किले में तबदील कर दिया गया है। शहर के पास तटरक्षक जहाज ने लंगर डाल दिया है। तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों से आए 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की यहां तैनाती की गई है। दर्जनों अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। शहर में 800 सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं जिनके जरिए सड़कों और अन्य रास्तों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वाहनों की जांच तेज कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button