ब्रेकिंग
Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे...
मध्यप्रदेश

लव जिहाद के विरुद्ध विहिप छेड़ेगी निर्णायक लड़ाई, हर राज्य में कठोर कानून बनवाने के होंगे प्रयास

इंदौर ।    देश में लव जिहाद के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद (विहिप) निर्णायक लड़ाई छेड़ने की तैयारी कर रहा है। विहिप ने तय किया है कि लव जिहाद को लेकर हर राज्य में सख्त कानून बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। देश के ऐसे संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित किए जाएंगे, जहां मतांतरण और लव जिहाद के मामले अधिक हो रहे हैं। इनकी विशेष निगरानी की जाएगी। इंदौर में गुरुवार से शुरू हुई विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति और प्रन्यासी मंडल की बैठक में यह एजेंडा सामने आया है।विहिप ने यह भी तय किया है कि वह हिंदुत्व की सौम्य छवि निखारेगा। मतांतरण के मामलों में घर वापसी के प्रयासों का खुले मन से स्वागत किया जाएगा। देश के विभिन्न मुद्दों पर एकजुटता के लिए तर्क आधारित चर्चा को प्रोत्साहित करने की पहल की जाएगी। बैठक में शामिल होने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय, विहिप के केंद्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, अध्यक्ष रवींद्र नारायण सिंह, केंद्रीय संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दानेरिया इंदौर आ चुके हैं। परिषद से जुड़े अनुषांगिक संगठन बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी आ चुके हैं, जबकि मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी और विदेश विभाग के पदाधिकारियों का आगमन जारी है। इस तरह विहिप सहित विभिन्न सहयोगी संगठनों के लगभग 300 पदाधिकारी इस महत्वपूर्ण मंथन में शामिल होंगे। बैठक दो जनवरी तक चलेगी। इसमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, धर्मांतरण, गोरक्षा जैसे विषयों के साथ वर्ष भर चलाए जाने वाले विभिन्न प्रकल्पों पर चर्चा की जाएगी। शुक्रवार को बैठक में चंपत राय और मिलिंद परांडे का उद्बोधन होगा। बता दें, इससे पहले बुधवार रात राजवाड़ा चौक पर पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मिलिंद परांडे ने कहा कि ईसाई और मुस्लिम वापस हिंदू समाज को अपनाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें शंका रहती है कि उन्हें हिंदू समाज स्वीकारेगा या नहीं। समाज में ऐसे कई लोग हैं जो भय, प्रलोभन, छल से सनातन धर्म को छोड़कर गए। वे फिर अपने धर्म में लौटना चाहते हैं तो उनका स्वागत हिंदू समाज को दिल खोलकर करना चाहिए।

13 साल पहले भी मालवा प्रांत को मिली थी मेजबानी

विहिप की वार्षिक बैठक अलग-अलग शहरों में होती है। मालवा प्रांत (इंदौर) को 13 साल पहले भी बैठक की मेजबानी का अवसर मिला था।

Related Articles

Back to top button