ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
मनोरंजन

बिग बॉस से बाहर होते ही फूटा विकास मनकतला का गुस्सा

‘Bigg Boss 16’ में एक और जहां नए साल का जश्न मनाया गया, तो एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो गया। शो में वाइल्ड कार्ड बनकर हिस्सा लेने वाले विकास मनकतला को सलमान खान ने घर से बाहर कर दिया है। ऐसे में शो से बाहर आते ही विकास का कंटेस्टेंट्स पर गुस्सा फूटा और उन्होंने कई आरोप लगाए। खासकर विकास ने अर्चना गौतम के रवैये पर खुलकर बात की। शो में दोनों के बीच जमकर लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला था।

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद विकास मनकतला ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में सभी कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बात की। विकास ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें घर में परेशानी का सामना करना पड़ा था। विकास ने कहा, ‘घर में ग्रुप बन गए हैं और उन लोगों ने मुझे अपने साथ मिक्स होने का मौका ही नहीं दिया। मुझे लगता है कि मैं अच्छा कर सकता था, लेकिन मुझे मौका नहीं मिला। वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर मेरा सफर अच्छा रहा।’

इसके अलावा विकास ने अर्चना गौतम को लेकर बात की। विकास ने कहा, ‘अर्चना की बदतमीजी को हमेशा ही नजरअंदाज किया जाता है। कई बार उसे टोका जाता है, लेकिन उसे जिस तरह से डांट लगानी चाहिए, वैसे नहीं किया जाता। इस खेल में एंटरटेन करना, सही मुद्दों पर लड़ना सभी सही है, लेकिन घटिया सोच रखना और लोगों के इमोशंस का फायदा उठाना गलत है। इसी वजह से शो का लेवल डाउन हो जाता है।’

विकास का कहना है कि वह शो में एक बार फिर जाने के लिए तैयार हैं। लेकिन वह कभी अर्चना और शिव ठाकरे से मिलना नहीं चाहते। वहीं, नए साल का जश्न मनाने के लिए शो में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जन्नत जुबैर, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा और राजीव अदातिया पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button