ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

नेपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में भारतीय नागरिक नेपाल में गिरफ्तार… 

नेपाल के अरघाखांची जिले में एक एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि भारतीय नागरिक पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप लगा है, उसकी उम्र 23 साल है।

पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी युवक का नाम सुशांत सिंह है और वह हरियाणा का मूल निवासी है। सुशांत को 60 वर्षीय राधा थापा की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि थापा का शव रविवार को एक जंगल में मिला। थापा के शव को सिर में गहरी चोट के निशान के साथ बरामद किया गया है पुलिस ने कहा कि सुशांत सिंह संदिग्ध रूप से जंगल में छिपा हुआ था और उसको वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुशांत सिंह ने सोने के गहने लूटने के इरादे से थापा पर हमला किया। उसने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। उसने थापा पर तब हमला किया जब वह अपने घर के पास टहल रही थी।

पुलिस के मुताबिक, राधा थापा के टहलते समय सुशांत वहां आया और उसने उससे सोने के गहने लूटने चाहे, इसके बाद राधा ने उसका विरोध किया, उसके विरोध करने पर सुशांत ने सिर पर हथियार से वार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अरघाखांची जिला अदालत के आदेश के अनुसार भारतीय नागरिक को सात दिनों की न्यायिक हिरासत में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button