ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

द‍हलने से बच गया पटना, बंद मकान में बड़ा केन बम मिलने से हड़कंप; जांच जारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर दहलने से बच गया। पटना सिटी में बंद पड़े मकान से पांच बम मिले हैं। इसमें एक केन बम भी है। स्‍क्‍वॉड टीम ने बमों को डिफ्यूज कर दिया है। सिटी में केन बम मिलने से पुलिस भी सकते में है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी बड़ी वारदात को करने की साजिश तो नहीं थी। इस तरह के और भी बम तो नहीं छिपा कर रखे गए हैं।

पहले तो यह जानकारी मिली कि पटना सिटी के बंद पड़े मकान में 50-60 जिंदा बम मिले हैं। इतनी अधिक संख्‍या में बम मिलने से पुलिस-प्रशासन भी सकते में आ गये थे। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। काफी संख्‍या में स्‍थानीय लोग भी वहां पहुंच गए थे। बम स्क्‍वॉड टीम को भी बुला लिया गया था।

बाद में स्‍क्‍वॉड टीम को छानबीन में पांच बम मिले। इसमें एक केन बम भी शामिल है। मौके पर पहुंचे पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर मौजूद लोगों को हटा दिया। लोगों से अपील की कि जब त‍क बम स्‍क्‍वॉड टीम कुछ ठोस निष्‍कर्ष पर नहीं पहुंचती है, तब तक आप सब दूर रहें। उन्‍होंने मीडिया को बताया कि फिलहाल एक बड़ा तथा छोटा कैन बम बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीन सुतली बम को अपने कब्‍जे में लिया है। कुल पांच बम बरामद किए गए। वहीं, इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

इधर, बम बरामदगी के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है। पुलिस कैंप कर रही है। केन बमों का कहीं नक्सली संगठन से जुड़ाव तो नहीं या फिर पटना सिटी को दहलाने की साजिश तो नहीं रची गई थी, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

दरअसल, एसएसपी गरिमा मलिक को सूचना मिली कि खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुजरी बाजार मोहल्ला स्थित बंद घर में बम रखे गए हैं। एसएसपी ने पूर्वी एसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने बंद घर की घेराबंदी कर दी। पूर्वी एसपी ने बताया कि छोटी बाजार के जर्जर बंद मकान को खंगालने के बाद पुलिस को दो केन बम के अलावा पांच सुतली बम मिले। केन बम को डिफ्यूज करने के बाद पुलिस अन्य बमों की जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम ने कमरे की बारीकी से जांच कर नमूने जमा किये हैं।

बंद घर के मालिक स्वर्गीय ब्रज किशोर सिंह हैं। सरकारी विभाग से सेवानिवृत हुए थे और छह माह पहले उनकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बंद घर में बम रखने वाला पड़ोसी है। वह अपराधी है और कई बार जेल जा चुका है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button