ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
देश

भारत का करारा जवाब, पाकिस्तानी सेना की तीन चौकियां तबाह; तीन सैनिक भी ढेर

पुंछ। तीन दिन की शांति के बाद मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें पाक सेना की तीन चौकियों को तबाह करने के साथ तीन पाकिस्तानी सैनिकों के भी मारे जाने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर किरनी सेक्टर, बनपत और देगवार सेक्टर में भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाने के साथ रिहायशी क्षेत्रों पर भी मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इन सेक्टरों में भारतीय सेना ने जैसे ही जवाबी कार्रवाई की तो पाक सेना ने बालाकोट व मेंढर सेक्टर में भी भारी गोलाबारी शुरू कर दी। यहां भी भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में पाक सेना की तीन चौकियां तबाह और करीब तीन जवान भी मारे गए हैं।

वहीं, भारतीय क्षेत्र में किसी नुकसान की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, पाक सेना आतंकवादियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने के लिए गोलाबारी कर रही है, लेकिन सीमा पर तैनात जवान पाक सेना की इस साजिश को सफल नहीं होने दे रहे है।

भारतीय सेना ने किया जवाबी हमला 

पिछली रात करीब ढाई बजे धुंध की आड़ में पाक सेना ने कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की अग्रिम चौकी नागी टेकरी और डाकू पोस्ट पर जमकर गोलाबारी शुरू कर दी। इसके साथ ही इन दोनों चौकियों के नजदीक नाले से आतंकियों ने घुसपैठ की।

पाकिस्‍तान सेना ने भारतीय सेना का ध्यान भटकाने के लिए रिहायशी क्षेत्रों में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सीमा पर सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की नापाक साजिश को भाप लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। कुछ ही देर में आतंकियों के पाव उखड़ गए और वे गोलीबारी करते हुए जान बचाने के लिए वापस भागे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button