ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

सबरीमला मंदिर के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

तिरुअनंतपुरम। सबरीमला में 17 नवंबर से शुरू होने वाले दो महीने के तीर्थयात्रा सत्र के दौरान सुरक्षा के लिए भगवान अयप्पा मंदिर के आसपास 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मंडला मक्कारविल्लाक्कू महोत्सव के दौरान 10017 पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर के आसपास पांच चरणों में तैनात किया जाएगा।

डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने कहा कि इस वर्ष तीर्थयात्रा सत्र के दौरान सबरीमला मंदिर और इसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। विज्ञप्ति में कहा गया कि 24 पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, 112 उप पुलिस अधीक्षक, 264 निरीक्षक और 1185 उप निरीक्षकों को टीम में तैनात किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 8402 सिविल पुलिसकर्मी भी मंदिर परिसर के आसपास तैनात रहेंगे जिसमें 307 महिलाएं शामिल होंगी

15 से 30 नवंबर तक पहले चरण में शनिधाम, पंबा, निलाकल, एरुमेली और पथानामिट्ठा में 2551 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गत सप्ताह विभिन्न विभागों और टीडीबी द्वारा तैयारियों का जायजा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button