ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

बिहार में बड़ा हादसा: मिड-डे मील के ब्वॉयलर में हुआ विस्फोट, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली प्रखंड में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें चार से ज्यादा मजदूरों की मौत की खबर है। शनिवार की अहले सुबह लगभग चार बजे यहां मिड डे मील का खाना बनाते समय अचानक ब्वॉयलर फट गया। मृतकों की संख्या का अभी सही पता नहीं चल सका है क्योंकि शवो के चीथड़े उड़ गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों की अनुमानित संख्या चार से छह के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सुगौली प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गुमटी के समीप शनिवार की सुबह एक एनजीओ कार्यालय में गैस सिलेंडर के विस्फोट से चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो मजदूर गंभीर रूप से जख्मी है। गंभीर रूप से जख्मी मजदूर पीपराकोठी थाना क्षेत्र के मुदाचक निवासी विजय राय को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।

मृत मजदूरों के शव क्षत-विक्षत पाए गए हैं। बताया जाता है कि सभी मजदूर स्कूलों में एमडीएम के लिए भोजन पका रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

धमाका इतना जोरदार था कि कई शवों के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े हैं। अहले सुबह हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल पर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button