ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

Maharashtra Crisis: पवार बोले- स्थिर सरकार बनाएंगे, मध्यावधि चुनाव की कोई संभावना नहीं

नागपुर। Maharashtra Crisis: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि राज्य में ‘मध्यावधि’ चुनावों की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द राज्य में एक स्थिर सरकार बनेगी। शरद पवार ने शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘सरकार बनाने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। जल्द से जल्द सरकार बनेगी। मध्यावधि चुनाव की कोई संभावना नहीं है।  एक स्थिर सरकार बनाई जाएगी जो 5 साल तक चलेगी।’

हाल ही में, कांग्रेस और एनसीपी, जिन्होंने विधानसभा चुनाव एक साथ लड़े थे और शिवसेना ने एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम (सीएमपी) का मसौदा तैयार किया है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा के बीच, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी चीफ पवार रविवार को बैठक कर आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे।

कोश्यारी से मिलेंगे एनसीपी और कांग्रेस नेता

इसी बीच, शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस नेताओं के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के मुद्दों पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शनिवार को बैठक के लिए समय मांगा है।

कांग्रेस अकेले कुछ तय नहीं कर सकती: खड़गे

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी अकेले फैसले नहीं ले सकती है और दोनों नेता रविवार को मिलेंगे।खड़गे ने एएनआइ को बताया, ‘कांग्रेस अकेले कुछ तय नहीं कर सकती। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 17 नवंबर को बैठक करेंगे और आगे क्या कदम उठाना है इसे लेकर फैसला करेंगे। वे तय करेंगे कि इस समस्या को कैसे हल किया जाए। उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।’

गैर-भाजपा सरकार के गठन के लिए बातचीत

तीनों दल राज्य में गैर-भाजपा सरकार के गठन के लिए बातचीत कर रहे हैं, जहां पिछले सप्ताह राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। शिवसेना और भाजपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन सत्ता-बंटवारे को लेकर मतभेदों के कारण सरकार नहीं बना सके। भाजपा 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटों के साथ राज्य मेंसबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, उसके बाद शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button