ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

गरीबी से तंग आकर मां संग दो बेटियों ने जहर खाकर की आत्महत्या, पिता की पहले ही हो चुकी थी मौत

अलीगढ़ | अलीगढ़ के इस्लाम नगर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। महिला की तबियत भी खराब रहती थी, जिससे उनका जीवन बसर का मुश्किल हो रहा था। परिवार अवसाद में था, इसलिए विषाक्त पदार्थ खाकर मां और दो बेटियों ने आत्महत्या कर ली।

अलीगढ़ में थाना कोतवाली नगर के इस्लाम नगर में एक मकान के अंदर मां और दो बेटियों के शव पड़े हुए थे, परिवार के मुखिया की मौत पहले ही हो चुकी थी। मां और दोनों बेटियों का गरीबी के कारण जीवन यापन मुश्किल हो गया था। तीनों ने रोटी की चिंता में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

इस्लाम नगर में 16 फुटा रोड निवासी 55 वर्षीय नगीना पत्नी खलील खां, उनकी दो बेटियां बानो और पाकी एक किराए के मकान में रहते थे। थाना प्रभारी कोतवाली ने बताया कि मृतक नगीना नशा आदि करती थी, जिससे उसकी तबीयत अत्यधिक खराब रहती थी। अत्यधिक तबीयत खराब रहने के कारण नगीना ने परेशान होकर स्वयं व अपनी दोनों पुत्रियों को खाने में विशाल विषैला पदार्थ खिला दिया । जिसके कारण तीनों की मौत हो गई।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बुधवार देर रात इस्लाम नगर के एक मकान में एक ही परिवार के तीन लोगों के आत्महत्या की खबर मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, वहां पर नगीना नामक महिला और उसकी दो बेटियों द्वारा आत्महत्या करने की घटना तस्दीक किया गया। लोगों ने बताया कि महिला के पति की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी थी।

महिला की तबियत भी खराब रहती थी, जिससे उनका जीवन बसर का मुश्किल हो रहा था। परिवार अवसाद में था, इसलिए विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या का कदम उठाया गया। पुलिस को घटनास्थल से पॉलिथिन में एक संदिग्ध पदार्थ मिला है। शवों को मोर्चरी भेजा गया है अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बारे में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button