ब्रेकिंग
Kanpur Dehat News: दामाद ने अपनी ही सास से रचाई शादी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना की मदद; IAF हेलीकॉप्टर से परीक्षा केंद्रों तक पहुं... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि...
मध्यप्रदेश

निर्देशक कौशिक ने माना म.प्र. को फिल्म फ्रेंडली स्टेट : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कौशिक ने अपने बेहतरीन अभिनय से हिन्दी फिल्म जगत पर गहरी छाप छोड़ी और अपनी एक अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने स्व. कौशिक का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने नवम्बर में ही भोपाल में फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने मध्यप्रदेश की प्रशंसा करते हुए प्रदेश को फिल्म फ्रेंडली स्टेट कहा था। वे भोपाल के सौन्दर्य के प्रशंसक थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. कौशिक के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

 

 

Related Articles

Back to top button