ब्रेकिंग
धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: देशभर में हुआ 1 लाख करोड़ का कारोबार, 60 हजार करोड़ का सोना-चांदी खर... फांसी vs इंजेक्शन: मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- 'निर्भया के दोषियों को लट... करोड़ों का घोटाला! भू-माफिया ने फर्जी दस्तावेज से हड़पी कडाणा विभाग की जमीन, सरकारी संपत्ति को बताया... शिंदे गुट का सीधा वार: श्रीकांत बोले- 'UBT और MNS सिर्फ बयानबाजी करते हैं, मराठियों के नाम पर सिर्फ ... कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा, मुख्य आरोपी इंदुभ... दिवाली पर खपाने की तैयारी! फरीदाबाद में 222 पेटी अवैध शराब जब्त, गोदाम में टाइल्स के नीचे छिपा रखा थ... धनतेरस पर CM मोहन यादव का तोहफा: किसानों को 'सोलर पंप' की खरीद पर मिली बंपर सब्सिडी, खेती होगी आसान बांके बिहारी का 'खजाना' खुलेगा! धनतेरस पर 54 साल बाद तहखाने का द्वार खुला, गोस्वामी समाज के हंगामे स... बिहार चुनाव का रण! पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ ढाई हजार नामांकन, आखिरी 48 घंटों में उम्मीदवारों की लगी ... संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके प...
मध्यप्रदेश

मौसम शुष्क बढ़ी उमस चार दिन बाद फिर छा सकते हैं बादल

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां तो सक्रिय हैं, वातावरण में कुछ नमी आने के कारण आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादलों के कारण उमस महसूस हो रही है। साथ ही अब तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बिहार से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक अन्य द्रोणिका लाइन मौजूद है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन पांच मौसम प्रणालियों के अलावा वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण आंशिक बादल बने हैं। इस वजह से उमस बढ़ रही है। शुक्ला के मुताबिक वातावरण में नमी कम रहने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से अभी दो दिन तक तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

सोमवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के आसार हैं। उधर अरब सागर में अमीनीदीप के पास एक अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके बुधवार को चक्रवात तूफान में बदलने की संभावना है। इसके असर से चार दिन बाद मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं। साथ ही तेज रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Related Articles

Back to top button