ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
देश

झारखंड: दुमका में मुठभेड़ में SSB का एक जवान शहीद, 4-5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर

दुमका (झारखंड): दुमका जिले के तलदंगल के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया जबकि चार अन्य जख्मी हो गए। पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी।

उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी। वे सभी जंगलों में भाग गए। रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए। अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है। वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button