ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

संसदीय दल की नेता चुने जाने के बाद बोलीं सोनिया गांधी, कांग्रेस फिर करेगी वापसी

नई दिल्ली: संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यू.पी.ए.) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को एक बार फिर से कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया। कांग्रेस संसदीय दल की नवनिर्वाचित नेता सोनिया गांधी ने वर्तमान राजनीतिक संकट को कांग्रेस के लिए अभूतपूर्व करार देते हुए पार्टी नेताओं से संसद और संसद के बाहर जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने का आह्वान किया और कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि पार्टी वापसी करेगी।
सोनिया ने शनिवार को यहां संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संकट के जिस दौर से गुजर रही है वह असाधारण है। उधर लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद निराश हुए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं एवं नेताओं में जोश भरते हुए राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि लोकसभा में 52 सांसद होने के बावजूद उनकी पार्टी अगले 5 वर्षों तक भाजपा के खिलाफ इंच-इंच लड़ेगी और जीतेगी। राहुल ने कहा कि संविधान और देश की संस्थाओं को बचाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्त्ता ‘बब्बर शेर’ की तरह काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button