ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
विदेश

ट्रंप की ब्रिटेन को सलाह- बिना डील ब्रेक्जिट “तलाक” के लिए रहें तैयार

लंदन/वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी यूके राजकीय यात्रा दौरान संडे टाइम्स से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन को बिना किसी सौदे के यूरोपीय संघ से अलह होने के लिए तैयार रहना चाहिए । ट्रंप ने कहा कि अगर ब्रिटेन सौदे की शर्तों को सुरक्षित नहीं मानता है तो उसे बिना डील यूरोपीय संघ से दूर चले जाना चाहिए ।

उन्होंने कहा कि इस मामले में बातचीत के लिए ब्रेक्जिट पार्टी के नेता निगेल फराज को शामिल करना अच्छा रहेगा क्योंकि वह बहुत ही समझदार इंसान हैं। बीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि बोरिस जॉनसन कंजर्वेटिव पार्टी के “उत्कृष्ट” नेता साबित होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “यदि आपको मनचाहा व उचित सौदा नहीं मिलता है तो आप चले जाएं।” उन्होंने सुझाव दिया कि यूके को ब्रेक्जिट “तलाक”के लिए वर्तमान आहरण समझौते में निर्धारित राशि 39bn ($ 49bn) बिल का भुगतान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा “अगर मैं होता तो मैं $ 50bn का भुगतान नहीं करता – यह एक बड़ी राशि है”।बता दें कि ब्रेक्जिट मुद्दे पर बुरी तरह घिरी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने 24 मई को इस्तीफे की घोषणा कर दी। वह 7 जून को अपना पद छोड़ देंगी। थेरेसा मे ने अपना पद छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्द एक ऐसी प्रक्रिया शुरू होगी जो एक नए नेता को सत्ता में लाएगी। नया नेता शायद अधिक निर्णायक ढंग से ब्रेक्जिट तलाक समझौते के लिए काम कर सकेगा।’

गौरतलब है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने ब्रिटेन की संसद में ब्रेक्जिट मुद्दे पर बार-बार हार का सामना करने के बाद इस्तीफा का फैसला लिया है। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने के लिए बदली हुई रणनीति को लेकर अपनी योजनाओं पर वह अपने मंत्रियों का साथ पाने में विफल रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button