ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

बालाकोट एयर स्ट्राइक पाक को चेतावनी थी, आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी: धनोआ

भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख बी.एस. धनोआ ने कहा कि बालाकोट हवाई हमला पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों एवं आतंकवादी संगठनों को यह बताने के लिए था कि भारत में किसी भी आतंकवादी हमले की ‘‘कीमत चुकानी पड़ेगी” और प्रभावी तरीके से यह संदेश पड़ोसी मुल्क को समझा दिया गया है। पंजाब सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से यहां आयोजित सैन्य साहित्य महोत्सव के दूसरे दिन ‘‘अंडरस्टैंडिंग द मैसेज ऑफ बालाकोट” पर चर्चा के दौरान पूर्व वायु सेना अध्यक्ष ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक पाकिस्तान को एक मैसेज था कि भारत अब किसी भी तरह के आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं करेगा और आतंकियों को इसकी कीमत चुकानी होगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से….. कुछ गलतियां’ हुई हैं जिसके लिए उपाय किए गए हैं और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा। धनोआ ने हालांकि, ये ‘गलतियां’ क्या थीं, इसके बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होंने इशारा किया कि मुंबई में 1993 में हुए बम धमाकों एवं 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मद्देनजर भारत की तरफ से कोई सैन्य कार्रवाई नहीं हुई। वायुसेना प्रमुख के पद से 30 सितंबर को अवकाश ग्रहण करने वाले धनोआ ने कहा, ‘‘उरी में 2016 में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना पहली बार जवाब दिया और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड को ध्वस्त किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को संदेश मिल गया कि नई सरकार अपनी धरती पर होने वाले बड़े आतंकवादी हमले का जवाब सैन्य तरीके से देगी। धनोआ ने कहा कि इस साल फरवरी में हुए पुलवामा हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए, तब हमारे दिमाग में दो ही प्रश्न थे-कब और कहां इसका बदला लिया जाएगा।” पूर्व एयर चीफ मार्शल ने बताया कि बालाकोट स्थित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों को निशाना बनाने का निर्णय किया गया क्योंकि पुलवामा हमले के पीछे इसी आतंकवादी संगठन का हाथ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button