ब्रेकिंग
हमास से हुआ सीजफायर, फिर क्यों गाजा में अभी भी हमले कर रहा इजराइल? क्रिएटर्स को बड़ी राहत! Reels के दीवानों के लिए आया नया फीचर, अब ये दिक्कत नहीं आएगी सामने वास्तु शास्त्र: भूलकर भी घर की छत पर न रखें ये 5 चीजें, हो सकते हैं कंगाल, तुरंत हटा दें। प्रदूषण से खुद को बचाएं! हवा का जहर न बिगाड़े आपका हाल, डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 जरूरी आदतें गाजियाबाद में विकास की रफ्तार तेज! तीन सड़कों का होगा चौड़ीकरण, 40 मार्गों की मरम्मत से सुधरेगी ट्रै... छठ 2025: इन जिलों में बारिश बिगाड़ सकती है पूजा का रंग, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: इंदौर का लिस्टेड बदमाश है अकील, हैरान कर देगा ... जादू-टोना के शक में हैवानियत की हद पार! दो युवकों को रस्सियों से बांधकर पेड़ पर लटकाया और बेरहमी से ... झारखंड में दिल दहलाने वाली वारदात! रात को मेला देख लौट रही 11 साल की बच्ची से गैंगरेप, 4 दरिंदे गिरफ... यमुना में फिसले BJP विधायक रवि नेगी! AAP नेता सौरभ भारद्वाज का तंज- 'मां यमुना बहुत नाराज हैं
मध्यप्रदेश

मानसून की सक्रियता बरकरार, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

भोपाल। अलग-अगल स्थानों पर चार प्रमुख मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनमें से मानसून द्रोणिका मध्य प्रदेश के ग्वालियर से होकर गुजर रही है। इस वजह से लगातार आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दिन का तापमान बढ़ा हुआ रहने से रविवार-सोमवार को पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। विशेषकर भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभागों में मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सिवनी में 42.4, नर्मदापुरम में 15.8, खंडवा में आठ, बैतूल में 7.4, रतलाम में सात, छिंदवाड़ा में 4.3, भोपाल में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के आसपास हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय हो गया है। मानसून द्रोणिका ग्वालियर से होकर जा रही है। दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से लगातार नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। इसी क्रम में रविवार-सोमवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम में संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

छह जिले अभी भी प्यासे

बता दें कि सितंबर माह में हुई झमाझम वर्षा से प्रदेश में सितंबर माह का सामान्य वर्षा का अभी तक का कोटा पूरा हो गया है। इस सीजन में एक जून से लेकर रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 933.7 मिमी. वर्षा हो चुकी है। जो सामान्य वर्षा 935.1की तुलना के समकक्ष है। हालांकि अभी भी प्रदेश के छह जिले गुना, अशोकनगर,दमोह, सतना, रीवा एवं सीधी में सामान्य से 23 से लेकर 37 प्रतिशत तक कम वर्षा हुई है।

Related Articles

Back to top button