ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
देश

LoC पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फिर सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

पुंछ। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की ओर से 21-22 दिसंबर की मध्यरात्रि में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास एकबार सीजफायर उल्लंघन किया गया है।पाकिस्तानी सेना की ओर से मेंधर, कृष्णाघाटी और पुंछ सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

ANI

@ANI

J&K: Pakistan Army violated ceasefire in Mendhar, Krishna Ghati and Poonch sectors along the Line of Control in the intervening night of 21 -22 December. Indian Army retaliated

66 people are talking about this

शनिवार को हुई गोलीबारी

जम्मू से कश्मीर तक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलाबारी कर रहे पाक के दो सैनिकों को भारत ने जवाबी कार्रवाई में मार गिराया। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के दुदनियाल और एथमुकाम में भी तीन पाकिस्तानी चौकियों और आतंकियों(जैश) के एक लांचिग पैड को भारी नुकसान पहुंचाया है। दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के कारण सीमावर्ती इलाके में तनाव बना हुआ है।पाकिस्तानी सेना मोर्टार और तोपखाने का इस्तेमाल कर रही है। सैन्य प्रशासन ने एलओसी पर तैनात सभी सैन्याधिकारियों को पूरी तरह ऑपरेशनल मोड में तैयार रहने का निर्देश दिया है।

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे एलओसी से सटे प्लांवाला और केरी बट्टल के अलावा उड़ी, टंगडार, करनाह और गुरेज में सैनिक और नागरिक ठिकानों पर भारी गोलाबारी की। इसके बाद भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक ठिकानों पर ताबड़तोड़ गोलाबारी की।संबंधित सैन्य अधिकारियों ने बताया कि प्लांवाला में छन्नी दमानु चौकी के सामने एलओसी पर एक पाक चौकी को भारी नुकसान पहुंचा है।यहां दो पाक सैनिक मारे गए हैं और कुछ अन्य जख्मी हुए हैं। इसके बाद पाक सेना की बंदूकें शांत हुईं, लेकिन उत्तरी कश्मीर के केरन, टंगडार व कंजलवान में दोनों तरफ से भीषण गोलाबारी जारी है। यहां पाक सेना ने नागरिक बस्तियों को निशाना बनाया है।

आंतकी ठिकानों को बनाया निशाना

भारतीय जवानों ने एलओसी पार गुलाम कश्मीर में नीलम और लीपाघाटी में दुदनियाल, एथमुकाम, चिलाना और शारदा में बने पाकिस्तानी सैन्य व आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान हुआ है। आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद का एक लांचिग पैड के अलावा तीन पाक चौकियां भी तबाह हुई हैं। वहीं, इलाके में सुबह कई एंबुलेंस गाडिय़ों को देखा है। इसी आधार पर कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने या जख्मी होने का दावा किया जा रहा है।

कुछ दिन पहले मार गिराए थे तीन बैट कमांडो

पाकिस्तानी सेना आतंकियों की घुसपैठ कराने के प्रयास कर रहा है। गत दिनों सुंदरबनी के ललयाली क्षेत्र में पाक सेना की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) ने हमला किया था, जिसमें एक जवान शहीद हुआ था। वहीं, तीन बैट कमांडो मार गिराए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button