ब्रेकिंग
King Movie Update: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई रणवीर सिंह की धमाकेदार एंट्री? यूरोप में गुपचुप शूट ... Iran Drone Program: ईरान ने UAE की कंपनी के जरिए चीन से खरीदे एडवांस सैटेलाइट उपकरण; FT की रिपोर्ट म... Fuel Price Hike: भारत में 11 दिनों में 4 बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें क्यों दुनिया के मुकाबले... X Monetization Update: कॉपी-पेस्ट करने वाले क्रिएटर्स पर X सख्त; अब ओरिजिनल क्रिएटर को ही मिलेंगे सा... Dandraua Dham Bhind: भिंड में 'डॉक्टर हनुमान' करते हैं गंभीर बीमारियों का इलाज; दर्शन मात्र से दूर ह... World Thyroid Day: क्या थायराइड की दवा जिंदगी भर खानी पड़ती है? जानें इस बीमारी से जुड़े 3 बड़े मिथक... NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के...
देश

ममता का कांग्रेस और लेफ्ट पर निशाना, बोलीं-जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं, वो बुला रहे बंद

सागर आइलैंड (पश्चिम बंगाल): वामदलों और कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य में जिनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है, वे बंद जैसी सस्ती राजनीति करके यहां की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि वह बंद के मकसद का समर्थन करती हैं, लेकिन उनकी पार्टी और सरकार किसी भी तरह के बंद के विरोध में हैं।

गौरतलब है कि बंद केंद्र की आर्थिक नीतियों, संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एनआरसी के विरोध में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में किसी तरह के बंद की इजाजत नहीं देंगे। बनर्जी ने कहा कि वे सीएए या एनआरसी के खिलाफ किसी बड़े आंदोलन से नहीं जुड़े हैं, न बंगाल में और न ही देश में कहीं और।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button