ब्रेकिंग
MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्... Power Crisis in Jaisalmer: तूफान के बाद जैसलमेर में ब्लैकआउट; ढाई करोड़ का नुकसान, बहाली में लगेगा 48... Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर...
धार्मिक

अयोध्या राम मंदिर की आरती में होना चाहते हैं शामिल, तो जानिए कैसे ऑनलाइन करें पास की बुकिंग

इंदौर। राम मंदिर के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसके लिए खास बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सात दिवसीय महोत्सव 16 जनवरी से शुरू होगा। यदि आप प्रभु श्रीराम की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो जानिए आरती का समय और कैसे इसका पास बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन या ऑफलाइन ले सकते हैं पास

अयोध्या राम मंदिर में आरती पास के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। पास मंदिर के पास बने काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं या ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। पास के बिना आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे।

अयोध्या राम मंदिर आरती का समय

रामलला की आरती दिन में तीन बार सुबह 6.30 बजे श्रृंगार आरती, दोपहर 12 बजे भोग आरती और संध्या आरती 7.30 बजे होती है। अगर आप आरती में शामिल होना चाहते हैं तो बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए बुकिंग 28 दिसंबर से शुरू हो गई है।

अयोध्या राम मंदिर आरती के लिए पास ऑनलाइन कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट https://srjbtkshetra.org/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद पास आरक्षित करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर तिथि, आरती की तारीख और श्रद्धालु की संख्या की जानकारी भरें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालें।
  • मंदिर में प्रवेश करते समय पास को काउंटर पर जमा कर दें। फिर आरती के लिए मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं।

राम मंदिर आरती पास बुकिंग के लिए दस्तावेज

आरती पास पाने के लिए आपको आईडी दिखानी होगी। इसके लिए चार पहचान पत्रों में से कोई एक होना जरूरी है।

1. आधार कार्ड

2. पासपोर्ट

3. ड्राइविंग लाइसेंस

4. वोटर आईडी कार्ड

Related Articles

Back to top button