ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

महाराष्ट्र: साईं जन्मभूमि विवाद को लेकर हाई कोर्ट जाएगी साईं जन्मभूमि पथरी संस्था

नई दिल्ली: शिर्डी के साईं बाबा के जन्म स्थल को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि अब जन्मभूमि पथरी संस्था अब साईं जन्मभूमि विवाद को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।  इससे पहले साईं बाबा के जन्‍म स्‍थल विवाद के कारण 19 जनवरी से साईं मंदिर के अनिश्चित काल तक बंद रहने की खबर आई थी।

इस बारे में शिरडी में साईं मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मुगलीकर ने स्‍पष्‍टीकरण देते हुए कहा कि मीडिया में कुछ खबरे है कि शिरडी में साईं मंदिर 19 जनवरी को बंद रहेगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह सिर्फ एक अफवाह है। मंदिर 19 जनवरी को खुला रहेगा।

अहमदनगर जिले में शिरडी ही 19वीं सदी के संत साईं बाबा का निवास स्थान था। श्रद्धालुओं का एक बड़ा हिस्सा परभणी जिले में पाथरी को साईं बाबा का जन्मस्थान मानता है। परभणी जिले का पाथरी शिरडी से करीब 275 किमी दूर स्थित है। उद्धव ठाकरे ने इसे साईं की जन्मभूमि बताया। इसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का ऐलान कर दिया। साईं बाबा के जन्‍म स्‍थान को लेकर विवाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की घोषणा के बाद पैदा हुआ है। राकांपा नेता दुर्रानी अब्दुल्ला खान ने दावा किया है कि पाथरी को साईं बाबा का जन्मस्थान साबित करने के लिए पर्याप्त सुबूत हैं। उन्होंने कहा, जहां शिरडी साईं बाबा की कर्मभूमि है, वहीं पाथरी जन्मभूमि है। दोनों जगहों का अपना महत्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button