ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

आजादी के बाद लिए गए निर्णयों से देश को हुआ काफी नुक्सान: जेपी नड्डा

आगरा: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा ताजनगरी आगरा पहुंचे। यहां अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाऊंगा। जहां तक कार्यकर्ताओं की बात है उनका पूरा मान सम्मान रखा जाएगा। नड्डा ने कहा कि आजादी के बाद लिए गए निर्णयों से देश को काफी नुक्सान हुआ है। 70 साल से लटके मामले का काम 8 महीने में पूरा हुआ है। ये काम सिर्फ इच्छाशक्ति की वजह से हुआ है।

गौरतलब है कि सीएए के विरोध में राज्य के कई जिलों में धरना प्रदर्शन जारी है। जिसे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) समेत अन्य राजनीतिक दलों का परोक्ष रूप से समर्थन प्राप्त है वहीं भाजपा ने सीएए के प्रति भारतीयों को निश्चिंत रहने का भरोसा दिलाते हुए इसे विपक्षी दलों का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया है। भाजपा के नेता प्रदेश के अलग अलग जिलों में जनसभा कर लोगों को सीएए के बारे में जागरूक कर रहे है।

इस क्रम में मंगलवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री ने लखनऊ मे जनसभा की थी। पार्टी काशी, गोरखपुर, अवध में रैली आयोजित कर चुकी है जबकि आज कानपुर और मेरठ में जनसभाये आयोजित की गयी। शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आ रहे नड्डा का नोएडा से लेकर आगरा तक कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button