ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
विदेश

‘ईरान पर उसी की जमीन से हुआ अटैक’, इजराइल के एक्शन पर बड़ा खुलासा

इजराइल का अटैक, फिर ईरान का काउंडर अटैक इसके बाद इजराइल के एक और अटैक से मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़क चुकी है. शुक्रवार सुबह इजराइल ने ईरान में 9 लोकेशन पर इजराइल ने हमले किए. इस हमले को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. ईरानी अधिकारियों का मानना है कि ईरान पर ये हमला उसी की जमीन से किया गया है. दोनों देशों के बीच संघर्ष के बीच ये अपने आप में बहुत अहम और हैरान करने वाली बात है.

ईरानी अधिकारियों का मानना है कि ईरान के अंदर से ड्रोन चलाए गए थे. उनका दावा है कि इजराइली समर्थक मिलिशिया गुट ईरान के भीतर घुस आया. उसने ड्रोन से टारगेट किया. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि इस हमले को लेकर ईरान अभी इजराइल को न क्लीन चिट दे रहा है और न ही इसे इजराइल का हमला मान रहा है. हमला छोटा हो या बड़ा, अगर ईरान ने माना कि इजराइली अटैक है तो ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने का दबाव होगा.

कहां और कैसे इजराइल ने किए हमले

शुक्रवार तड़के इजराइल ने ईरान की 9 लोकेशन्स को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया. इसमें मिलिट्री कैपिटल कहा जाने वाला इस्फहान शहर भी था. यहां एयरपोर्ट के आसपास धमाकों की आवाज सुनी गई. इसके बाद कई फ्लाइटों को डाइवर्ट किया गया. इस्फहान में नाटंज न्यूक्लियर प्लांट के साथ ही इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरफोर्स का हेडक्वार्टर भी है.

ईरान पर अटैक करने की इजराइल की वजह

दरअसल, 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क में ईरानी एंबेसी पर इजराइल ने हमला किया था. इसके बाद ईरान ने दो टूक कहा था कि इजराइल को इसका परिणाम भुगतना होगा. ईरान ने ऐसा किया भी. 13 दिन बाद ईरान ने इजराइल पर 300 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल से हमले किए. हालांकि, इन हमलों में इजराइल को नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उसने ज्यादातर ड्रोन और मिसाइल को मार गिराया था. ऐसा दावा इजराइल का है.

खुद पर हुए हमले के बाद इजराइल ने भी कहा कि वो इसका जवाब देगा. इसके लिए उसने ईरान की तरह 13 दिन तो नहीं लेकिन करीब एक हफ्ते का टाइम लिया. अब अगर ईरान के दावे की बात करें कि इन हमलों के लिए उसकी ही जमीन का उपयोग किया गया है तो ये अपने आप में बहुत हैरान कर देने वाली बात है.

Related Articles

Back to top button