ब्रेकिंग
Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर
मध्यप्रदेश

शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर से मारपीट, सरेराह नग्न कर सड़क पर दौड़ाया, बनाया वीडियो

भोपाल। परविलया सड़क थाना इलाके के ग्राम मुबारकपुर में रविवार को पांच लोगों ने एक किशोरवय बालक को रास्ते में रोका और शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर उन्होंने किशोर के साथ मारपीट कर उसके पूरे कपड़े उतार दिए और सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया। साथ ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। शेखी बघारने के लिए उन्होंने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित भी कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुबारकपुर निवासी पांच आरोपितों में से चार को अड़ीबाजी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक नाबालिग आरोपित को भी अभिरक्षा में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन सगे भाई हैं।

एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। वीडियो में चार युवक एक किशोर को पीटते हुए दिख रहे थे। मारपीट के बाद उन्होंने नाबालिग के कपड़े उतारकर उसे दौड़ाना शुरू कर दिया था। भयभीत होकर नाबालिग जब भागने लगा तो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया।

वीडियो संज्ञान में आते ही पुलिस ने तकनीकी जांच की। इससे पता चला कि वीडियो मुबारकपुर में बनाया गया है। इस वीडियो में दिख रहे दो युवकों को परवलिया थाना के पुलिसकर्मियों ने पहचान भी लिया। इसके बाद पुलिस उन युवकों के घर पहुंच गई।
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम भी बता दिए। पीड़ित भी मुबारकपुर का निवासी है। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने शराब के लिए रुपये मांगने किशोर को रास्ते में रोका था। उसने रुपये देने से मना कर दिया था, तो उसके साथ मारपीट कर उसे बदनाम करने के लिए उसके कपड़े उतारकर भागने के लिए विवश किया और वीडियो बना लिया था।
परवलिया थाना प्रभारी रोहित नागर ने बताया कि इस मामले में अनीस, लईक, नईम, सुमाइल को गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया है। बालिग सभी आरोपितों को अदालत ने जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button