ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
व्यापार

Budget 2024 में सोना-चांदी पर बड़ा ऐलान, 3,700 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड

बजट में गोल्ड पर 6 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी कम होने की खबर के बाद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भूचाल आ गया है. गोल्ड के दाम 3,700 रुपए से ज्यादा सस्ते हो गए हैं. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि गोल्ड और सिल्वर की इंपोर्ट ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती का ऐलान किया गया है. वहीं दूसरी ओर प्लेटिनम में 6.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी का ऐलान हुआ है. इस ऐलान के बाद से एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बजट में क्या ऐलान हुआ है और इस ऐलान का असर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर किस तरह का देखने को मिल रहा है.

सोना-चांदी पर टैक्स हुआ कम

देश में गोल्ड और सिल्वर के टैक्स में कटौती की गई है. इस कटौती के तहत देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना और चांदी के इंपोर्ट ड्यूटी पर से 6 फीसदी की कटौती कर दी है. इससे पहले गोल्ड 15 फीसदी का टैक्स लगाया जा रहा था. जानकारों की मानें तो वित्त वर्ष 2023 में, भारत का सोने का आयात अनुमानित 2.8 लाख करोड़ रुपए था और 15 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी के साथ इंडस्ट्री ने 42,000 करोड़ रुपए होने का अनुमानित भुगतान किया था. इस फैसले के बाद देश में गोल्ड और सिल्वर के दाम में गिरावट देखने को मिलेगी. साथ आम लोगों को काफी राहत भी मिलेगी.

एमसीएक्स पर गोल्ड में बड़ी गिरावट

इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गोल्ड के दाम में 3518 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 69,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुके हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत में 3,700 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जिसके बाद दाम कीमतें कारोबारी सत्र के दौरान 69,020 रुपए प्रति दस ग्राम तक नीचे चली गई. एक दिन पहले गोल्ड की कीमतें 72,718 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी भी हुई क्रैश

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के अनुसार चांदी एक बजकर 10 मिनट पर 3,800 रुपए की गिरावट के साथ 85,403 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत में 4,928 रुपए की गिरावट के साथ 84,275 रुपए पर भी पहुंच गई थी. वैसे चांदी के दाम में एक दिन पहले भी गिरावट देखने को मिली थी. जिसके बाद दाम 89,203 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी. जानकारों की मानें तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है.

Related Articles

Back to top button