ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मध्यप्रदेश

भोपाल वासियों के लिए खुशखबरी, 4 दिसंबर से शुरू होगी भोपाल-गोवा डायरेक्ट फ्लाइट

भोपाल: त्योहारों के मौके पर भोपाल वासियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस जल्द ही भोपाल से गोवा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने जा रही है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर ज्यादातर लोग छुट्टियां मनाने गोवा जाते हैं, ऐसे में लंबे समय से यात्री भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे।

लगभग साल भर पहले तक इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से गोवा डायरेक्ट फ्लाइट का संचालन कर रही थी। जिसमें यात्रियों की तादाद भी लगभग फुल हुआ करती थी, लेकिन सर्दियों का सीजन खत्म होने के बाद अचानक इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल से गोवा की फ्लाइट को बंद कर दिया था। जिसके चलते भोपाल और इसके आसपास के इलाकों के यात्री लगातार भोपाल गोवा की फ्लाइट फिर से शुरू करने की मांग कर रहे थे और क्रिसमस और नए साल के पहले एक बार फिर इंडिगो एयरलाइंस ने भोपाल गोवा की फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है।

भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लगातार नए-नए रूटों पर उड़ाने शुरू कर रहा है, इसके पहले भोपाल पुणे फ्लाइट की शुरुआत की गई है, जिसका बेहतरीन रिस्पॉन्स यात्रियों से मिला है।

भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लगातार नई-नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक जल्दी भोपाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स का भी संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर कस्टम क्लीयरेंस से लेकर दूसरी तमाम सुविधाएं जुटा ली गई है। बड़े एयरक्राफ्ट के लिए रनवे को बड़ा करने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है और जल्दी देश के कई बड़े एयरपोर्ट्स के साथ-साथ दुबई और शारजाह की फ्लाइट भी भोपाल से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button