ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
विदेश

India से लौटकर बोले ट्रंपः भारत अद्भुत देश और मोदी महान नेता, बहुत मजा आया

न्यूयार्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से कहा  कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध अभी बहुत ‘‘खास” हैं और एशियाई देश की उनकी पहली यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति की गई। ट्रंप ने  कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सज्जन व्यक्ति और महान नेता हैं। यह अद्भुत देश है।” राष्ट्रपति ट्रंप 24 से 25 फरवरी को भारत यात्रा पर गए थे।

उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेड कुश्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन समेत उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आए थे।  ट्रंप ने कहा, ‘‘हमसे बहुत-बहुत अच्छा व्यवहार किया गया और हमें बहुत मजा आया। संबंधों के लिहाज से काफी प्रगति हुई -भारत के साथ हमारा रिश्ता अभी बहुत खास है।” ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम भारत के साथ काफी व्यापार करने जा रहे हैं, वे अमेरिका को अरबों डॉलर भेज रहे हैं।”

भारत से लौटने के बाद इवांका ने गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी के लिए मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपके खूबसूरत देश गए और अमेरिका तथा भारत की ताकत तथा एकता का जश्न मनाया। अपनी यात्रा के दौरान हमने मानवीय रचनात्मकता की स्मारकीय उपलब्धियां देखी।” प्रथम महिला मेलानिया ने आगरा में ताज महल में ट्रम्प के साथ खिंचवाई दो तस्वीरें ट्वीट की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button