ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने सारा के साथ शेयर की ये फोटो, लिखा- ‘प्यार में इतने अंधे ना हो जाओ कि चुड़ैल भी ना दिखे’

नई दिल्ली। एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर कार्तिक आर्यन की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ी है। हाल ही में दोनों ‘लव आज कल’ में नजर आए थे और जल्द ही एक और फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिलहाल, कार्तिक आर्यन भुल भुलैया-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं और इसी फिल्म में सारा अली खान भी उनके साथ नजर आएंगी। ऐसे में कार्तिक आर्यन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शूटिंग से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं।

अभी फिल्म की शूटिंग जयपुर में चल रही है और कार्तिक आर्यन ने पिंकसिटी से कई वीडियो भी शेयर किए हैं। इसी बीच, कार्तिक ने सारा अली खान के साथ एक फोटो शेयर की है, जो काफी रोमांटिक पोज है। इसनें दोनों एक दूसरे के प्यार में डुबे हुए हैं और फोटो वाकई काफी खुबसूरत लग रही है। साथ ही इन दोनों के चारों ओर कुछ लड़कियां खड़ी हैं, जिनके फेस नहीं दिख रहे और उन्होंने फेस को अपने बालों से छुपाया हुआ है।

इस फोटो में सिर्फ कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की कैमिस्ट्री ही देखने लायक नहीं है, बल्कि फोटो के साथ दिया गया कैप्शन भी काफी मजेदार है। यह कैप्शन ही इस फोटो को ज्यादा खास बना रहा है। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ‘प्यार में इतना भी अंधे ना हो जाओ कि चुडै़ल भी ना दिखे।’ इस फोटो को भुल-भुलैया जो हॉन्टेड कॉमेडी है, उससे जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, सारा अली खान ने भी कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट का जवाब दिया है। सारा ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘आमी जे तोमार, बाकी सब बेकार।’ अब यह तस्वीर वैसे ही काफी सुंदर है और कैप्शन की वजह से फोटो की ज्यादा चर्चा हो रही है। बता दें कि भूल भुलैया 2 में कार्तिक और कियारा के अलावा तबू भी अहम किरदार में दिखेंगी और फिल्म का डायरेक्शन अनीज बाज्मी कर रहे हैं। वहीं कार्तिक आर्यन ने इससे पहले जयपुर में अपने ‘बाबाजी’ वाले लुक के साथ और फुटबॉल खेलते हुए भी वीडियो शेयर किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button