ब्रेकिंग
Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे...
देश

केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी बैंकों के विलय और Companies Act में संशोधन को दी अनुमति

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पीएसयू बैंकों के विलय को मंजूरी दे दी है। साथ ही कैबिनेट ने विलय होने वाले बैंकों द्वारा सबमिट की गई विलय योजना को भी अनुमति दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि बैंक विलय की समयसीमा यानी एक अप्रैल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे विलय होने वाले बैंको के मुख्य बैंकिंग कार्य बाधित नहीं होंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार बैंक ऑफ बड़ौदा की विलय प्रक्रिया से गुजर चुकी है और यह सफल रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों का विलय एक अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जाएगा।

साथ ही कैबिनेट ने बुधवार को कंपनी लॉ में कई संशोधनों को भी मंजूरी दी इनमें कानून तोड़ने से जुड़ी विभिन्‍न गलतियों को अपराध की श्रेणी से अलग रखना भी शामिल है। कैबिनेट द्वारा कंपनीज एक्ट 2013 में 72 बदलावों को मंजूरी दी गई है।

संवाददातों को संबोधित करते हुए कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एक्ट में “अपराधमुक्ती” वाले प्रावधानों को प्राथमिकता से लिया गया है। सीतारमण, जो कि वित्त मंत्री भी हैं, ने कहा कि कैबिनेट ने एक्ट में 72 बदलावों को मंजूरी दी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि एक्ट के अंदर 66 क्षमायोग्य अपराधों में से करीब 23 को अलग किया जाएगा। वहीं, सात क्षमायोग्य अपराधों को हटा दिया जाएगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार कई सेक्शंस में कैद के प्रावधानों को भी हटाएगी और कई क्षमायोग्य अपराधों में पेनल्टी को कम करेगी। सीतारमण ने कहा कि ये कदम ईज ऑफ डूइंज बिजनेस अर्थात कारोबार को आसान बनाने की दिशा में उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button