ब्रेकिंग
Raipur Missing Persons Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सेंट्रल जोन में अभियान चलाकर 50 में से 39 ग... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा ऐतिह... Chhattisgarh School Bag Weight Limit: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के भारी बस्तों पर बाल संरक्षण आयोग... Balrampur Checkdam Corruption Action: बलरामपुर में चेकडैम निर्माण में धांधली पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठ... Bastar Cyclone Damage Report: बस्तर में 'अर्नब' चक्रवाती तूफान का कहर, दो दिनों की भारी बारिश और तेज... Balrampur News Update: हाई स्कूल मैदान में 2 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ... Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क...
पंजाब

Punjab में चली ताबड़तोड़ गोलियां! बीच रास्ते घेर दिया वारदात को अंजाम

जालंधर : समाजसेवी को पहले जान से मारने की मिल रही धमकीयों के बाद उस पर गैंगस्टरों ने गत सप्ताह मारने की नियत से रास्ते में पहले घेरने की कोशिश की, जब समाजसेवी बच कर निकल गया तो गैंगस्टरों ने उसकी कार पर गोलीयां चला कर यह साबित कर दिया कि उन्हें स्थानीय पुलिस की कोई प्रवाह नहीं। पुलिस भी मात्र मुक्दमा दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठ अब गैंगस्टरों की अगली कारवाई का इंतजार कर रही है।

समाजसेवी जिसका नाम सुरक्षा के चलते गुप्त रखा गया है ने डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव को पत्र लिख कर बताया कि उसने नशा व हथियारों के तस्करों का बड़े सतर पर पर्दाफाश किया था। जिसमें पुलिस ने मुक्दमे दर्ज कर कुछ लोगों को ग्रिफतार किया जिसकी सी.बी.आई. जांच को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद से उसे जान से मारने की धमकीयां मिलने लग पउ़ी और कुछ महिने पहले गैंगस्टर इसकी रैकी करते हुए मारने के लिए सी.आई.डी. अधिकारी बन कर उसके घर के बाहर आ गए। जब उन्हें पता चला कि वह घर पर नहीं है तो वह वापिस चले गए। गैंगस्टरों की यह कारवाई सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद समाजसेवी के घर पर धमकी भरा एक कोरियर बिश्नोई गैंग के नाम पर पहुंचता है जिसमें ए.के. 47 जैसे हथियारों के जिंदा कारतूसों के साथ एक धमकी भरा पत्र भी भेजा जाता है।

स्थानीय पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें भी बिश्नोई गैंग के एक हमलावर की सी.सी.टी.वी. कैमरे में पहचान हो गई। सब कुछ होने के बावजुद पुलिस उन तक पहुंचने में ना कामयाब रही और अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुक्दमा दर्ज कर बैठ गई। अब हालात यह हो गए की समाजसेवी को पाकिस्तान के मोबाईल फोन नंबर जो आसिफ भट्टी के नाम पर रजिस्ट्रर है उस से धमकी भरा फोन आता है और गत सप्ताह समाजसेवी जब जालंधर से फिल्लौर अपनी कार से घर जा रहा था तो नैशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावर उसके पीछे लग गए जिन्होंने उसकी कार के आगे मोटरसाइकिल लगा कर रोकने का इशारा किया। जब उसने कार नहीं रोकी तो मोटरसाइकिल के पीछे बैठे हमलावर ने पिसटल निकाल कार पर गोलीयां चलानी शुरू कर दी जो कार की शीट को फाड़ अंदर आ गई इस हमले में समाजसेवी बाल-बाल बचा।

पुलिस ने कार में लगी गोलीयों के शैल बरामद कर दो अज्ञात हमलावरों के उपर मुक्दमा दर्ज कर अब फिर से इंतजार में बैठी है कि हमलावर अब आगे कब हमला करेंगे। पुलिस की इस ढीली कार्यप्रणाली को लेकर समाजसेवी ने डी.जी.पी. को पत्र लिख कर उच्च सतरीए जांच की मांग के साथ अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गोहार लगाते हुए यह भी बताया कि गेंगस्टरों के निशाने पर वह अकेले नहीं है गैंगस्टर स्थानीय बड़े कारोबारीयों को फोन कर उन से भी फिरौती की मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button