ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
विदेश

जमात-ए-इस्लामी से गठबंधन नहीं करेंगी खालिदा जिया, BNP ने शुरू की बांग्लादेश चुनाव की तैयारी

खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनल पार्टी BNP देश की सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी ताकत से तैयार कर रही है. इसके लिए वह देश की दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भी गठबंधन करने के लिए तैयार है. लेकिन BNP की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने अगले राष्ट्रीय चुनाव से पहले जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है. जिससे साफ हो गया है कि BNP कट्टर विचारधारा के साथ चुनाव में नहीं उतरेगी.

जमात-ए-इस्लामी को बांग्लादेश की कट्टर पार्टी माना जाता है. शेख हसीना के समय इस पार्टी के कई नेताओं को जेल में डाला जा चुका है. अब जब शेख हसीना का अंत हो गया है, तो जमात-ए-इस्लामी की नजर भी देश की सत्ता पर है.

शनिवार को अपने गुलशन स्थित आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए, सलाहुद्दीन ने कहा कि BNP फासीवाद-विरोधी राष्ट्रीय एकता के बैनर तले एक निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करती है, जो उनका मानना है कि देश के राजनीतिक इतिहास में एक ऐतिहासिक घटना होगी.

BNP फिर किस के साथ करेगी गठबंधन

संभावित गठबंधनों के बारे में उन्होंने कहा कि BNP उन पार्टियों के साथ हाथ मिला सकती है, जिन्होंने एक साथ हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था और वे अगली सरकार का हिस्सा भी हो सकते हैं. सलाउद्दीन ने आगे कहा कि BNP कई इस्लाम-समर्थक पार्टियों के साथ बातचीत कर रही है, हालांकि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आगे की चर्चाओं के माध्यम से पिछले आंदोलनों में शामिल अन्य पार्टियों को भी पार्टी में शामिल किया जा सकता है.

घोषित तारीख पर ही हो चुनाव

अंतरिम सरकार के बारे में, सलाहुद्दीन ने दोहराया कि BNP इस मामले में कोई जटिलता नहीं चाहती. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “यह सरकार आम सहमति से बनी है, एक बार कार्यवाहक व्यवस्था बहाल हो जाए, तो इसे भविष्य के चुनावों में लागू किया जा सकता है. लेकिन यह चुनाव घोषित समय सीमा के भीतर ही होना चाहिए. इसके अलावा किसी और चीज की गुंजाइश नहीं है.”

Related Articles

Back to top button