ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
उत्तरप्रदेश

Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में ट्रक ने बाइक को रौंदा, देवर-भाभी और भतीजे की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद ट्रक ने शवों को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया, जिससे सड़क पर चारों ओर खून और बिखर गए.

यह हादसा अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर के पास जमुई-अहरौरा मार्ग पर हुआ. जानकारी के अनुसार, अहरौरा थाना क्षेत्र के अहिरूपुर सोनपुर गांव निवासी अनुराग, उनकी भाभी देववती और भतीजा अनमोल एक ही बाइक पर सवार होकर अहरौरा जा रहे थे. बताया जा रहा है कि वे मासूम अनमोल का इलाज कराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ही तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के नीचे आ गए

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग ट्रक के नीचे आ गए और ट्रक उन्हें रौंदते हुए काफी दूर तक घसीटता ले गया. हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बिखरे हुए शवों को इकट्ठा कर कब्जे में लिया.

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर पत्थर रखकर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. खासकर मासूम बच्चे की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है.

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मामले में मनीष मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ने बताया कि ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है. उन्होंने कहा कि चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

फिलहाल, पुलिस आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है और हादसे के कारणों की भी गहन जांच की जा रही है. यह दर्दनाक घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर करती है.

Related Articles

Back to top button