ब्रेकिंग
यूपी में 'मिशन हैट्रिक' की तैयारी में जुटी बीजेपी: 18,900 कमजोर बूथों पर शुरू हुआ महामंथन Weather Update Today: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! दिल्ली, यूपी और एमपी में जोरदार बारिश की चेतावन... HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का...
विदेश

प्योंगयांग: मेन स्क्वेयर पर लगी Kim Jong Un के पिता और दादा के पोर्ट्रेट हटाए गए, अटकलों का बाजार गर्म

प्योंगयांग। नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन फिर से चर्चा में आ गए हैं, इस बार वो खुद के लिए नहीं, बल्कि अपने पिता और दादा की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के मेन स्क्वेयर में किम के पिता और दादा के बड़े-बड़े पोर्ट्रेट लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले इन दोनों के पोर्ट्रेट को वहां से हटा दिया गया है।

कोरिया में ऐसा तभी किया जाता है जब वहां पर किसी और की फोटो लगाई जानी हो, उससे पहले यहां से पोर्ट्रेट नहीं उतारे जाते हैं। अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर तीसरी फोटो किसकी लगने वाली है। आखिरी बार ऐसा तब किया गया था जब किम के पिता किम जोंग-इल की मौत हो गई थी।

सिओल के एनके न्यूज के मुताबिक, जहां से पोर्ट्रेट हटाए गए हैं वहां रेनोवेशन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल एक्सप्रेस.यूके की ओर से बताया गया है कि रेनोवेशन के लिए पोर्ट्रेट को हटाकर अलग नहीं रखा जाता है, रेनोवेशन करके उसे तुरंत लगा दिया जाता है। इससे पहले यहां पर पोर्ट्रेट को हटाने का काम तब किया गया था जब किम के पिता जोंग-इल का पोर्ट्रेट लगाया जाना था। हो सकता है कि किम के परिवार में किसी की मौत हुई हो उसका पोर्ट्रेट यहां लगाया जाना हो, उसकी तैयारी की जा रही हो। मरने वालों में कोई भी हो सकता है।

बनाई जा रही तीसरे पोर्ट्रेट के लिए जगह

कैली का कहना है कि स्क्वेयर बहुत बड़ा है और वहां किसी तरह से रेनोवेशन की कोई जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने स्क्वेयर देखा है वो उसे बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि जगह बनाए जाने के पीछे एक यही कारण हो सकता है कि वहां तीसरा पोर्ट्रेट लगाया जाना है। यह स्क्वेयर 2012 से रेनोवेट नहीं किया गया है। न्यूज एजेंसी ने यह भी दावा किया है कि सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों के मुताबिक, मेन ऑब्जर्वेशन डेक भी हटा दिया गया है।

2 मई के बाद से फिर नहीं दिखे किम

बता दें कि 2 मई को एक उर्वरक फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह के बाद अब तक दुबारा से किम को नहीं देखा गया है, वहां पर एक झलक दिखाने के बाद वो करीब दो हफ्ते से गायब हैं। ये माना जा रहा है कि इस बार वो वॉन्सान वापस चले गए हैं। सैटेलाइट फोटोज में उनकी नावों को देखकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं।

कुछ दिन पहले किए बड़े बदलाव

इससे पहले कुछ एजेंसियों ने ये खबर भी चलाई थी कि किम ने अपने स्पाई चीफ और सिक्युरिटी हेड को हटा दिया है। साउथ कोरिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मिलिटरी इंटेलिजेंस एजेंसी के हेड जांग किल सॉन्ग को पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह रिम क्वान्ग II को पद सौंपा गया है। आर्मी जनरल युन जोन्ह रिन की जगह क्वाक चान्ग सिक को कमांडर ऑफ द सुप्रीम गार्ड का पद दिया गया है। ये दोनों बदलाव क्यों किए गए इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

Related Articles

Back to top button