ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा
देश

दक्षिण मुंबई के होटल में लगी भीषण आग, 25 डॉक्टरों को सुरक्षित बचाया गया

मुंबई। बुधवार रात दक्षिण मुंबई में पांच मंजिला होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने होटल में फंसे 25 लोगों को बचा लिया। दमकल सूत्रों के अनुसार बचाए गए सभी लोग डाक्टर हैं। ये मेट्रो सिनेमा के पास स्थित फाच्र्यून होटल में ठहरे हुए थे। आग पहले तल से भड़ककर तीसरे तक फैल गई थी।

विकरालता में यह अग्निकांड दूसरे लेवेल का था। बताया जा रहा है कि मुंबई में स्थित होटल फॉर्च्यून (Hotel Fortune) में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। धोबी तालाब के पास मौजूद होटल फॉर्च्यून की दूसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी है। होटल में आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां और 4 जंबो टैंक पहुंच चुके हैं।

फायर ब्रिगेड (Fire brigade) की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस होटल में लगभग 25 रेजिडेंट डॉक्टर रह रहे थे। आग लगने के बाद सभी डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।इसके साथ ही 5 लोगों को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने सीढ़ी और बीए सेट्स का उपयोग करके बचाया गया।हालांकि होटल में आग कैसे लगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

होटल की ओर से भी आग लगने की वजह से बारे में अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है। फायर ब्रिगेड की ओर से दिए गए आधिकारिक बयान में बचाव कार्य जारी होने की बात कही गई है। दमकल विभाग का कहना है कि बचाव अभियान अभी भी चल रहा है। होटल में लगी इस आग से कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button