ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
विदेश

भूकंप के झटकों से दहला जापान, 21 लोग घायल

टोक्योः जापान के उत्तरपश्चिमी तट पर मंगलवार रात आए 6.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 21 लोग घायल हो गए। भूकंप के कारण हल्की सुनामी भी आई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, मंगलवार रात 10.22 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र समुद्र के उस तट के पास था जो कि निगाता और यामागाता प्रान्तों को अलग करता है। जैसे ही भूकंपीय गतिविधि दर्ज की गई, जापानी मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने सुनामी की चेतावनी जारी की जिसे तीन घंटे बाद हटा लिया गया।

एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, सुनामी की लहरें अवाशिमा, सकाता, साडो, वाजिमा और निगाता में देखी गईं, जहां वे 0.1 मीटर (चार इंच से कम) की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचीं। जापानी अधिकारी अभी भी इमारतों की हालत की जांच कर रहे हैं, हालांकि अब तक आवासीय या प्रतिष्ठानों को कोई गंभीर संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ है।

जेएमए ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों से इमारत के गिरने और भूस्खलन के जोखिम के कारण सतर्क रहने का आग्रह किया है क्योंकि इस तरह के और झटके आ सकते हैं और क्षेत्र के कुछ हिस्से में बुधवार को बारिश की संभावना है। भूकंप के कारण कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और रेल सेवाओं में रुकावट आई, लेकिन कोई दुर्घटना होने की खबर नहीं है। बुलेट ट्रेनों के बंद होने से करीब 10,000 लोग प्रभावित हुए थे, हालांकि लोकप्रिय यात्री सेवा को बहाल कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button