ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

चीन ने शुरू किया तिब्बत का मुद्दा, कहा- इसे समर्थन देने वाले देशों का करता है विरोध

बीजिंग। चीन ने बुधवार को तिब्बत का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि तिब्बत को समर्थन देने वाले देशों का वह विरोध करता है। बुधवार को चीन विदेश मंत्रालय की ओर से फिर इस मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।  चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘ चीन की स्थिति स्पष्ट है। तिब्बत की स्वतंत्र सेना की अलगाववादी गतिविधियों को समर्थन देने वाले देशों का हम विरोध करते हैं।’

भारत-चीन सीमा पर जारी विवाद पर उन्होंने कहा  कि सीमा पर भारत ने ही समझौते को तोड़ा और LAC को पार कर इस ओर आ गया। बता दें कि लद्दाख सीमा के पास जारी तनाव के बीच चीन की ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। हालांकि चीन के इस दावे को भारत पहले ही नकार चुका है।

प्रवक्ता ने यह भी दावा किया कि किसी भी देश के अधिकार क्षेत्र पर चीन ने दावा नहीं किया ओर इसके सैनिकों ने कभी अपनी सीमा पार नहीं की जरूर कोई गलतफहमी हुई है। इससे पहले भारतीय सेना ने 29-30 अगस्त की दरम्यानी रात को लद्दाख में चुशुल के करीब पैगोंग त्सो के तट के करीब भारतीय इलाकों में चीनी सेना के घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया था।

भारतीय सैनिकों की मदद के लिए तिब्बती लोगों की मौजूदगी के सवाल के जवाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता ने गुस्से में कहा कि इसका जवाब भारत से मांगना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन को इस बात की स्पष्ट जानकारी है कि तिब्बती लोगों और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के बीच लंबे समय से संबंध रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा कि चीन भारत के साथ-साथ उन सभी देशों का विरोध करता है, जो तिब्बती लोगों को अपने देश में शरण देते हैं।

सर्वविदित है कि चीन की ओर से भारत का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि भारत लगातार खुद को सही साबित करने में लगा हुआ है, लेकिन हमारे यहां कहावत है कि जो दोषी होता है वही पहले विरोध जताना शुरू कर देता है। भारत ने ही बीते शनिवार को समझौते को तोड़ा और माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button