ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
देश

प्रशांत भूषण बोले, जुर्माना अदा करने का अर्थ सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार करना नहीं, दाखिल की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली। कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने सोमवार को कहा कि अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाए गए एक रुपये के सांकेतिक जुर्माने को अदा करने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने शीर्ष अदालत का फैसला स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शीर्ष अदालत के 14 अगस्त के फैसले के खिलाफ उन्होंने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। सजा पर 31 अगस्त को सुनाए गए फैसले पर अलग से पुनर्विचार याचिका दाखिल करेंगे।

अपने दो ट्वीट्स को लेकर अवमानना के दोषी ठहराए गए भूषण ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में जुर्माना जमा किया। उन्होंने बताया कि जुर्माने का भुगतान करने के लिए देश के कई हिस्सों से योगदान मिला है। इस योगदान से एक ‘सत्य कोष’ (ट्रुथ फंड) सृजित किया जाएगा ताकि असहमति जताने पर अभियोजन का सामना करने वालों को कानूनी मदद उपलब्ध कराई जा सके। मीडिया से बातचीत में भूषण ने कहा कि उन्होंने एक रिट याचिका दाखिल की है जिसमें अवमानना के दोषी के लिए अपील प्रक्रिया बनाने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार असहमति की आवाजों को खामोश करने के सभी तरीके अपना रही है। इस क्रम में उन्होंने दिल्ली दंगों में कथित भूमिका के लिए जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की गिरफ्तारी का जिक्र भी किया। याद दिला दें कि जस्टिस (अब सेवानिवृत्त) अरुण मिश्रा की पीठ ने भूषण को 15 सितंबर तक जुर्माना अदा करने का निर्देश दिया था। ऐसा नहीं करने पर उन्हें तीन महीने की सजा भुगतनी पड़ती और उनके तीन साल तक प्रैक्टिस करने पर रोक लग जाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button