ब्रेकिंग
Raipur Missing Persons Case: रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता, सेंट्रल जोन में अभियान चलाकर 50 में से 39 ग... राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का छत्तीसगढ़ से रहा है गहरा ऐतिह... Chhattisgarh School Bag Weight Limit: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के भारी बस्तों पर बाल संरक्षण आयोग... Balrampur Checkdam Corruption Action: बलरामपुर में चेकडैम निर्माण में धांधली पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठ... Bastar Cyclone Damage Report: बस्तर में 'अर्नब' चक्रवाती तूफान का कहर, दो दिनों की भारी बारिश और तेज... Balrampur News Update: हाई स्कूल मैदान में 2 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज करेंगे ... Indore Unique Petrol Pump Owner: इंदौर के इस पेट्रोल पंप पर पिछले 20 सालों से गूंज रहा है रामचरितमान... Bhopal Ijtema 2026 Preparations: ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर तक होने वाले इज्तिमा की तैयारियां तेज, क... Shahdol Drone Didi Success Story: शहडोल की किसान महिलाओं ने बदली खेती की तस्वीर, ड्रोन उड़ाकर और मशी... Faggan Singh Kulaste Statement: फग्गन सिंह कुलस्ते का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले— 'विकास की बात मत क...
विदेश

टिकटॉक को प्रतिबंधित करने वाले फैसले पर अमेरिकी अदालत ने लगाई रोक

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले फैसले पर अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने रोक लगा दी है। पेंसिलवेनिया के एक कॉमेडियन और दो टिकटॉक स्टार द्वारा दायर की गई याचिका पर अदालत ने यह आदेश दिया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि ट्रंप का आदेश उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बाधित करता है। संघीय न्यायाधीश द्वारा दिए गए आदेश पर वाणिज्य विभाग और व्हाइट हाउस ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताते हुए टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का एलान किया था। ट्रंप का कार्यकारी आदेश 12 नवंबर से प्रभावी होना था, लेकिन मुकदमे के चलते अब इसका लागू होना नामुमकिन है। यह पहली बार नहीं है जब टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने को अदालत में चुनौती दी गई है। इसी वर्ष सितंबर में एक अन्य संघीय न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें टिकटॉक को एप स्टोर से हटाने को कहा गया था। उस दौरान टिकटॉक के वकीलों ने तर्क दिया था कि शार्ट वीडियो सर्विस को एप स्टोर से हटाने से उसके व्यवसाय को अपूरणीय क्षति होगी।

बता दें कि अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अमेरिका से कोरोना वायरस को लेकर भी बड़ी खबर आई है। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से ठीक पहले यहां संक्रमण की दर काफी तेज हो गई है। अमेरिका में बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। दुनिया में एक दिन में एक देश के अंदर आए ये सबसे अधिक मामले हैं। इससे पहले 17 सितंबर को भारत में एक दिन में कोरोना के 97 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे।

समाचार एजेंसी रायटर की टैली के अनुसार, अमेरिका में पिछले चौबीस घंटों में एक लाख से अधिक नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। अमेरिका में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर 1 लाख 233 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कोरोना का एक दिन में सर्वाधिक मामलों का रिकॉर्ड भारत के नाम था। भारत में 17 सितंबर को कोरोना के 97,894 मामले सामने आए थे।

Related Articles

Back to top button