देश
प्रियंका ने योगी सरकार पर बोला हमला, मीडिया की आवाज दबाने का लगाया आरोप

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर मीडिया की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘पत्रकार बंधक बनाए जा रहे हैं, सवालों पर पर्दा डाला जा रहा है, समस्याओं को दरकिनार किया जा रहा है।
प्रचंड बहुमत पाने वाली उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार जनता के सवालों से बच रही है। नेताजी ये पब्लिक है, ये सब जानती है। सवाल पूछेगी भी और जवाब लेगी भी।”
कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव ने मीडिया की एक खबर को भी टैग किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद के दौरे के दौरान पत्रकारों को कमरे में बंद कर दिया गया।