ब्रेकिंग
White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और... Datia Crime News: दतिया में प्रेम कहानी का खूनी अंत; प्रेमिका की मौत के 47 दिन बाद प्रेमी मोनू ने भी... UP Weather Update: यूपी के 54 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बांदा-प्रयागराज समेत 10 जिलों में भीषण लू क... Mumbai Infrastructure: मुंबई के घनसोली शाफ्ट में उतरा 350 टन का विशाल TBM कटरहेड; जुलाई 2026 में शुर... NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षार्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले राहुल गांधी; हर संभव मदद का दि... Varanasi Crime News: वाराणसी में कलयुगी मां ने 16 हजार और 10 साड़ियों में किया बेटी का सौदा; खरीदार ...
देश

दिल्ली में लगाया जा सकता है वीकेंड कर्फ्यू, LG-CM की अहम बैठक जारी

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की ताजा लहर ने कई रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। बुधवार को 24 घंटे के दौरान 17,000 से अधिक कोरोना के मामले सामने आए, जिसने दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के बीच एक अहम बैठक चल रही है, जिसके बाद एक और बैठक होनी है। इसके बाद दिल्ली में नए प्रतिबंधों को लेकर कई बड़े एलान किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि संक्रमण को रोकने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार कुछ और कठोर फैसले लेने पर विचार कर रही है। इसमें वीकेंड कर्फ्यू भी शामिल बताया जा जा रहा है।

महाराष्ट्र की तर्ज पर हो सकते हैं कुछ नियम

हालात के मद्देनजर दिल्ली में महाराष्ट्र की तर्ज पर कुछ नियम बनाए जा सकते हैं। इस दौरान वीकेंड कर्फ्यू का भी एलान हो सकता है। इस दौरान शुक्रवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक कई तरह के बैन लगाए जा सकते हैं।

उधर, राजधानी दिल्ली में बुधवार को  24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण रिकॉर्ड 17,282 नए मामले सामने आए। इस तरह कोरोना के संक्रमण की दर भी बढ़कर 15.92 फीसद हो गई है। इससे पहले पिछले साल 15 नवंबर के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब संक्रमण दर 16 फीसद के करीब पहुंची थी। चिंताजनक यह है कि इस लहर में पहली बार मृतकों की संख्या भी 100 के पार पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, एक दिन पहले 13,468 मामले आए थे। इससे एक तरफ जहां सक्रिय मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर लगातार घट रही है।

24 घंटे में बढ़ गए 746 कंटेनमेंट जोन

उधर,  कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली के सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि 24 घंटे में ही दिल्ली के विभिन्न जिलों में 746 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। चिंताजनक बात यह है कि दक्षिणी जिलें संक्रमण की गति सबसे तेज है। यहां 24 घंटे में ही सबसे ज्यादा 169 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

यह भी जानिये

  • 21,158 कंटेनमेंट जोन थे 10 अप्रैल तक
  • 23,555 कंटेनमेंट जोन हो गए 14 अप्रैल को
  • 15,922 कंटेनमेंट जोन डी-कंटेन हुए थे
  • 10 अप्रैल तक 16,007 कंटेनमेंट जोन खत्म हुए
  • 14 अप्रैल तक 1632 कंटेनमेंट जोन दक्षिणी जिले में
  • 13 अप्रैल को थे 1,797 कंटेनमेंट जोन
  • 14 अप्रैल को गए
  • 117 कंटेनमेंट जोन ही 20 मार्च को दक्षिणी जिले में थे

Related Articles

Back to top button