ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
विदेश

श्रीलंका में अलकायदा, आइएस सहित 11 आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध, मिलेगी 10 से 20 साल कैद

कोलंबो। आतंकी गतिविधियों से जूझ रहे श्रीलंका ने बड़ा कदम उठाया है। श्रीलंका सरकार ने ग्यारह कट्टरपंथी इस्लामिक संगठनों पर प्रतिबंध की घोषणा की है। इन संगठनों में अलकायदा और इस्लामिक स्टेट (आइएस) जैसे कुख्यात आतंकी ग्रुप भी शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ टेरेरिज्म प्रोविजन एक्ट के तहत की गई है। इस संबंध में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने विशेष शासकीय अधिसूचना जारी की है।

इसमें आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर दस से बीस साल तक की कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। प्रतिबंधित किए जाने वाले संगठनों में स्थानीय श्रीलंका इस्लामिक स्टूडेंट मूवमेंट सहित कई मुस्लिम संगठन हैं। प्रतिबंध के लिए 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन ने एक पैनल घोषित किया था। उक्त पैनल की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है।

आतंकवाद निरोधक कानून के तहत दोषी को मिलेगी 10 से 20 साल कैद 

अधिसूचना के अनुसार, कानून का पालन न करने वाले या ऐसी किसी साजिश में शामिल होने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को 10 से 20 साल कैद की सजा हो सकती है। प्रतिबंधित संगठनों में श्रीलंका इस्लामी छात्र आंदोलन समेत कुछ स्थानीय मुस्लिम समूह शामिल हैं।

बता दें कि वर्ष 2019 में ईस्टर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद श्रीलंका सरकार ने स्थानीय जिहादी समूह नेशनल तौहीद जमात तथा दो अन्य संगठनों को प्रतिबंधित कर दिया था। राष्ट्रपति की तरफ से गठित पैनल ने उन मुस्लिम विद्रोही संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी जो बौद्ध बहुल देश में कट्टरपंथ की वकालत करते हैं।

Related Articles

Back to top button