ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मनोरंजन

Shah Rukh Khan की बेटी सुहाना खान की बोल्ड तस्वीर हुई वायरल, यूजर ने कहा, ‘तुम्हें इतना हॉट होने का लाइसेंस किसने दिया?

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री की हिट एंड फिट स्टारकिड्स में से एक हैं। बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। सुहाना ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर उनकी फैमिली, दोस्तों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी। सुहाना के बर्थ बैश की फोटोज के साथ उनके कई वीडियोज भी सामने आ​ए थे जिसमें वह काफी एंजॉय करती नजर आईं थीं। इसी बीच अब सुहाना के बर्थडे के दौरान की एक खास तस्वीर सामने आई है। इस तसवीर में वह काफी हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं।

सुहाना खान की बर्थडे की खास तस्वीर उनकी दोस्त पामर वेल्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में सुहाना, अपनी गर्लगैंग के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सभी अपनी दोस्त यानी सुहाना के जन्मदिन की लेकर काफी खुश दिख रहे हैं। ये तस्वीर सुहाना के बर्थडे के शाम की है जब सभी पार्टी के लिए तैयार हुए थे। इस तस्वीर में सभी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं।

फोटो में आप देख सकते हैं कि सुहाना खान ब्लैक कलर की कटआउट मैक्सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस आउटफिट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं तस्वीर में पोज देने का अंदाज काफी बोल्ड है। उन्होंने अपने बालों को खोल रखा है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पामर वेल्स ने कैप्शन ​में लिखा, ‘द लेडीज।’ उनके पीछे न्यूयॉर्क का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

सुहना की इस तस्वीन पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस इस पर फायर और हार्ट इमोजी बनाकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही फैंस उनके लकु को ब्यूटीफुल और सिजलिंग भी बता रहे हैं। एक फैंन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तुम्हें इतना हॉट होने का लाइसेंस किसने दिया? अवैध होना चाहिए।’ एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘दुनिया की 4 सबसे खूबसूरत महिलाएं।

आपको बता दें कि सुहाना खान सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहती हैं। वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से चर्चा में रहती हैं। उनकी तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं फैंस को उनकी तस्वीरों और वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों सुहाना न्यू यॉर्क में फिल्ममेकिंग और ऐक्टिंग का कोर्स कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button