ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मनोरंजन

The Family Man 2 के विरोध के बीच सामंथा अक्किनेनी ने तोड़ी चुप्पी, तमिल कल्चर को लेकर दिया ये बयान

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज़ ‘द फैमिली मैन 2’ रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के किरदार को लेकर सोशल मीडिया से शुरू हुआ विरोध पर अब राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गया है। राज्यसभा सांसद वाइको के बाद अब तमिलनाडु के मंत्री ने भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर सीरीज़ पर बैन लगाने की मांग की है। सीरीज़ का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद से ही तमिलनाडु में सामंथा के किरदार का विरोध किया जा रहा है और इसे बैन करने की मांग उठ रही है।

बढ़ते विरोध के अब सामंथा ख़ुद सामने आ गई हैं और उन्होंने इस मामले पर अपना बयान दिया है। स्पॉटब्वॉय से बातचीत में एक्ट्रेस ने कह, ‘द फैमिली मैन सीज़न 2 की यूनिट पर बड़ी संख्या में तमिल लोग हैं। मैं ख़ुद हाफ तमिल हूं। सीरीज़ में हिस्सा लेने वाले बाकी के कुछ एक्टर्स और कुछ तकनीशियन भी तमिल ही हैं। इसके अलावा एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम तमिल की संस्कृति और राजनिती से पूरी तरह वाकिफ और उसके प्रति संवेदनशील हैं तो हम तमिलियन्स की खराब छवि क्यों दिखाएंगे?’

क्यों हो रहा है विरोध :

दरअसल, इस सीरीज़ में सामंथा एक आतंकवादी संगठन का हिस्सा बनी हैं जिन्हें तमिल बोलते हुए दिखाया गया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तमिलनाडु के आईटी मिनिस्टर एम थंगराज की ओर से भेजे गये पत्र में कहा गया है कि द फैमिली मैन 2 सीरीज़ में तमिल क्षेत्रों को बेहद ख़राब ढंग से दिखाया गया है। श्रीलंका में तमिल लोगों के ऐतिहासिक संघर्ष को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उनके बलिदान और प्रजातांत्रिक संघर्ष को जान-बूझकर कम आंका गया है। ऐसे सीरियल, जिसमें गौरवशाली तमिल संस्कृति को अपमानजनक तरीक़े से दिखाया गया हो, उसको प्रसारित नहीं किया जा सकता। तमिल बोलने वाली एक्ट्रेस सामंथा को सीधे आतंकी दिखाया जाना, तमिलों के सम्मान पर आघात है। कोई भी इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा’

Related Articles

Back to top button