ब्रेकिंग
कोलकाता के रेड रोड पर पहली बार ईद पर नहीं होगी नमाज, सेना ने नहीं दी परमिशन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी... बिहार में बढ़ते अपराध पर NDA में ही सवाल, क्या बोल गए चिराग पासवान? विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया संक... राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते… बृज भूषण शरण सिंह ने बताई वजह, PoK पर कांग्रेस को घेरा मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म, भारी पड़ी अधिकारियों के खिलाफ दी गई हेट स्पीच क्या शेख हसीना को मिलेगी मौत की सजा? बांग्लादेश में ऐसे कसा जा रहा और शिकंजा माता-पिता के बाद भाई के लिए बरसा तेज प्रताप यादव का प्यार, तेजस्वी से कहा- हर साजिश करूंगा बेनकाब, फ... हरियाणा के Doctors का बर्ताव ठीक नहीं, 3 महीने में हेल्पलाइन नंबर 57 डॉक्टरों के खिलाफ मिली शिकायतें विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, पति-पत्नी सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज Punjab में तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम, पुलिस ने ट्रक किया जब्त महानगर में आज सुबह 9 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद
मनोरंजन

Box Office Collection: फैंस के बीच जारी है कबीर सिंह और आर्टिकल 15 का जादू वहीं सुपर 30 पहुंची 100 करोड़ के पार

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर स्टारर फिल्म सुपर 30 हाल ही में 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बड़े पर्दे पर इस फिल्म का जादू अभी भी जारी है। बता दें कि इस फिल्म ने 6 दिन में 70.23 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं कुछ फिल्म ट्रेड रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है है कि सुपर 30, 7वें दिन 5-6 करोड़ का कारोबार कर सकती है, पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 75 करोड़ के आसपास रहेगा। सुपर 30 ने शुक्रवार को 11.83 करोड़, शनिवार को 18.19 करोड़, रविवार को 20.74 करोड़, सोमवार को 6.92 करोड़, मंगलवार को 6.39, बुधवार को 6.16 करोड़ की कमाई की थी, अगर सोमवार से फिल्म की कमाई का ट्रेंड देखें तो ये रोजाना 6 करोड़ से ऊपर कमाई कर रही है। उम्मीद है दूसरे वीकेंड में ऋतिक की फिल्म का कलेक्शन बढ़ेगा।

taran adarsh

@taran_adarsh

records excellent numbers in Week 4… Second-highest *Week 4* of 2019, after [₹ 29.34 cr]… [Week 4] Fri 2.54 cr, Sat 3.75 cr, Sun 4.05 cr, Mon 1.65 cr, Tue 1.60 cr, Wed 1.55 cr, Thu 1.52 cr. Total: ₹ 266.26 cr. India biz.

308 people are talking about this

इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर किसी बड़ी फिल्म के रिलीज ना होने से ऋतिक की मूवी को फायदा मिलने की बात सामने आ रही है। वीकेंड की कमाई में उछाल आने पर फिल्म के लिए दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ कमाने की राह आसान हो जाएगी, सुपर 30 के अलावा सिनेमाघरों में कबीर सिंह और आर्टिकल 15 भी बनी हुई है।

taran adarsh

@taran_adarsh

is maintaining well, despite new films and holdover titles grabbing a chunk of screens/shows and eating into its biz… [Week 3] Fri 1.25 cr, Sat 2.15 cr, Sun 2.15 cr, Mon 75 lacs, Tue 70 lacs, Wed 70 lacs, Thu 65 lacs. Total: ₹ 60.78 cr. India biz.

120 people are talking about this

कबीर सिंह की शानदार कमाई

कबीर सिंह ने चौथे हफ्ते तक 266.26 करोड़ कमा लिए हैं। कबीर सिंह ने चौथे हफ्ते में 16.66 करोड़ कमाए हैं। कबीर सिंह साल 2019 में उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद चौथे हफ्ते में हाईएस्ट कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है, कबीर सिंह की निगाहें 300 करोड़ पर होंगी। ये देखना होगा कि फिल्म 300 करोड़ कमा पाती है या नहीं, वैसे ये माना जा सकता है कि कबीर सिंह 275 करोड़ की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 ने तीसरे हफ्ते तक 60.78 करोड़ कमा लिए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को हिट घोषित किया है, अब 26 जुलाई को सिनेमाघरों में अर्जुन पटियाला और जजमेंटल है क्या रिलीज होगी, कंगना की जजमेंटल है क्या की जबरदस्त चर्चा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button