ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: 'थाने के पास घर, फिर भी पुलिस को क्यों नहीं बताया?' ट्विशा के भाई का बड़ा आरोप; ... Indore Honeytrap Case: इंदौर में शराब कारोबारी से ₹1 करोड़ की वसूली; 2019 कांड की मास्टरमाइंड श्वेता... UP Weather Update: यूपी के बांदा में पारा 48.2°C पार, टूटा रिकॉर्ड; मौसम विभाग ने जारी किया लू का 'र... NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ...
देश

तीन तलाक पर NDA में मतभेद फिर गहराया, संसद में बिल का विरोध करेगा JDU

पटना। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच तीन तलाक (Triple Talaq) बिल पर मतभेद फिर गहराता दिख रहा है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) आज संसद (Parliament) में तीन तलाक का विधेयक (Triple Talaq Bill) पेश करेगी, लेकिन जदयू इसका विरोध करेगा। जेडीयू के अनुसार बीजेपी को इस मुद्दे पर सभी से बात करनी चाहिए थी।
बीजेपी ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्तमान लोकसभा (Lok Sabha) के पहले सत्र के पहले ही दिन तीन तलाक विधेयक का मसौदा पेश कर इसके प्रति अपनी गंभीरता जाहिर कर दी थी। विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया जा रहा है। विधेयक को लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप (Whip) जारी कर दिया है।
विधेयक का विरोध करेगा जेडीयू
लेकिन एनडीए में बीजेपी का सहयोगी दल जेडीयू इसके विरोध में उतर आया है। जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बीजेपी विधेयक पेश करने के पहले को इस मुद्दे पर सबको बिठाकर बात करनी चाहिए थी। एनडीए में अन्‍य दलों से इस मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए विमर्श नहीं किया गया। संजय सिंह ने कहा कि हर पार्टी का अपना एजेंडा होता है। जेडीयू और बीजेपी के भी अपने-अपने एजेंडे हैं।
पहले से स्‍टैंड साफ कर चुका जेडीयू
विदित हो कि जेडीयू इस मुद्दे पर अपना यह स्टैंड पहले ही साफ कर चुका है कि वह मौजूदा स्वरूप में इस विधेयक का समर्थन नहीं करेगा। जेडीयू सुप्रीमो व बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) लॉ कमीशन को पहले बता चुके हैं कि यह संवेदनशील मामला है, जिसपर आम सहमति जरूरी है।
बीजेपी व जूडीयू में कई मुद्दों पर मतभेद
दरअसल, बीजेपी व जेडीयू साथ तो हैं, लेकिन कई बड़े मुद्दों पर दोनों के स्‍टैंड अलग-अलग हैं। तीन तलाक का मुद्दा इनमें शामिल है। इसके अलावा दोनों दल धारा 370, अनुच्छेद 35 ए, एनआरसी और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों पर भी अलग-अलग राय रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button