Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

दूल्हे ने किया दुल्हन को किस, तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार

संभल (उप्र)| शादी समारोह के दौरान दुल्हे ने अपनी दुल्हन को ‘किस’ किया तो दुल्हन ने शादी से ही इनकार कर दिया। करीब 300 मेहमानों के सामने मंच पर दुल्हे के किस करने से नाराज दुल्हन ने शादी तोड़ दी। मंगलवार की रात वरमाला के आदान-प्रदान के ठीक बाद दूल्हे ने उसे दुल्हन को किस कर लिया। इससे नाराज दुल्हन तुरंत मंच से चली गई और बाद में पुलिस को फोन किया।

23 वर्षीय स्नातक दुल्हन ने कहा कि दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ शर्त जीतने के लिए उसे किस किया और अब वह अपने चरित्र के बारे में संदिग्ध है। दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया जहां दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने उसे गलत तरीके से छुआ लेकिन शुरुआत में उसने इसे नजरअंदाज कर दिया। उसने आरोप लगाया, “जब उसने मुझे किस किया, तो मैंने अपमानित महसूस किया। उसने मेरे स्वाभिमान की परवाह नहीं की और कई मेहमानों के सामने दुर्व्यवहार किया।”

पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन दुल्हन ने मना कर दिया जिसके बाद शादी टूट गई और मेहमान घर लौट आए। दुल्हन की मां ने कहा, “दूल्हे को उसके दोस्तों ने उकसाया था। हमने अपनी बेटी को मनाने की कोशिश की लेकिन उसने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।” पुलिस ने कहा कि, “तकनीकी रूप से जोड़े की शादी हो चुकी है क्योंकि घटना के समय तक रस्में पूरी हो चुकी थीं। हम कुछ दिनों के इंतजार के बाद तय करेंगे कि हालात शांत हो।” इसके पहले शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में दुल्हनों ने अपनी शादियां रद्द कर दी थीं क्योंकि दूल्हे ने ‘नागिन डांस’ किया था।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें