ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
मनोरंजन

फिर फूटा अनुष्का शर्मा पर ट्रोलर्स का गुस्सा, ग्लैमरस फोटोशूट में वाह वाही के बदले मिले भद्दे Comment

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में एक नाम अनुष्का शर्मा का भी शुमार हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि उन्होंने हाल ही में फिल्म फेयर से लंबी बातचीत के दौरान अनुष्का ने पति विराट कोहली और शादी के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने पर बात की और साथ ही एक फोटोशूट भी कराया।

इसमें जरा सा भी शक नहीं है कि, ड्रेसिंग स्टाइल के मामले में अनुष्का एक परफेक्ट एक्ट्रेस है और इसी वजह से वह अपनी तस्वीरों की चर्चामें भी रहती है।  मगर कई बार उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। फोटोशूट में अनुष्का की ऐसी ही एक तस्वीर आई है जिस पर भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं।

तस्वीर पर ट्रोल्स  निशाना तीखा क्यों है इसके लिए आपको तस्वीर को ध्यान से देखने की भी जरूरत है। अनुष्का शर्मा ने फिल्म फेयर के लिए जो फोटोशूट कराया है उसमें उनका ग्लैमरस अवतार देखने लायक है।

फोटो में अनुष्का ग्रीन कलर की शीर ड्रेस में नजर आ रही हैं। अनुष्का ने जो ड्रेस पहनी है उसका बैक नेक काफी डीप है और उसका स्टफ नेट का है। तस्वीर में पोज देते हुए वो काफी कॉन्फिडेंट दिखीं। स्मोकी आईमेकअप और शॉर्ट हेयरस्टाइल उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं।

लेकिन यूजर्स को उनका ये फैंशन सेंस पसंद नहीं आया। लोगों को उनकी ड्रेस काफी रिवीलिंग लग रही है। लोग ड्रेस को लेकर एक्ट्रेस को खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ लोग तो अश्लील शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- करियर के इस मुकाम पर इस तरह के फोटोशूट की क्या जरूरत थी?

ज्यादातर कमेंट्स में अनुष्का की आलोचना की गई है। हालांकि कुछ लोग अनुष्का की तारीफ भी कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा- “छोटी सोच वाले लोग. अनुष्का की ड्रेस के अंदर स्किन कलर की इनर है मुझे समझ नहीं आ रहा लोग क्यों उन्हें ट्रोल कर रहे हैं”

खैर! ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का ट्रोल्स के हत्थे चढ़ी हो इससे पहले भी कई मौकों पर उन्हें ट्रोल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button