ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

सपा को एक और झटका, सांसद सुरेंद्र नागर ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य सुरेन्द्र सिंह नागर ने शुक्रवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार नागर ने राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंप दिया है।
PunjabKesari
सभापति कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने नागर द्वारा त्यागपत्र दिये जाने की पुष्टि करते हुये बताया कि नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस बारे में नायडू की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी । हाल के दिनों में सपा के यह दूसरे नेता हैं जिन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया है।

इससे पहले 16 जुलाई को सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गये। राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button