ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
राजस्थान

मोदी जी की सोच महान दिल में गाँव और किसान-वसुन्धरा राजे 

जयपुर । पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच को साकार करने और आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है। यह बजट गरीब,गाँव और किसान को समर्पित है,जो महंगाई कम करने वाला, रोजगार की वृद्धि करने वाला और किसानो के हाथ मजबूत करने वाला है।इसके लिए पीएम के साथ-साथ वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण जी को बधाई। 
उन्होंने कहा कि यह बजट ‘आत्मनिर्भर भारतÓ को समर्पित है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है।इससे शहरी विकास को भी गति मिलेगी। इस बजट ने साबित कर दिया है कि हमारे प्रधानमंत्री जी की सोच महान है,जिनके मन में गाँव और किसान है। श्रीमती राजे ने कहा यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वासÓ के नारे को साकार करेगा।इससे किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प का मार्ग भी प्रशस्त होगा। साथ ही यह बजट देश में विकास व समृद्धि के नये युग की शुरुआत करेने वाला सिद्ध होगा।
 

Related Articles

Back to top button